नई दिल्ली। बीते दिनों चांद पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की है। जिसके बाद से ही हर किसी की जुबां पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) के चर्चे बने हुए हैं। चांद पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने भारतीय इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। एक ओर जहां भारत की इस सफलता से न सिर्फ देश (India) में खुशी का माहौल है बल्कि दुनियाभर के देशों से इस कामयाबी की सराहना की जा रही है। चांद पर चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) की सफल लैंडिंग के लिए इस वक्त हर ओर वैज्ञानिकों का लोहा माना जा रहा है तो वहीं, भारत में ही कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इसे भगवान की कृपा बता रहे हैं। बता दें कि चांद पर चंद्रयान-3 के पहुंचने को लेकर बिहार के वन और पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव का अजीबोगरीब बयान सामने आया है। अब अपने इस बयान को लेकर वो ट्रोल भी हो रहे हैं…
क्या बोले चंद्रयान 3 पर तेज प्रताप यादव
बिहार के वन और पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल हो रहे वीडियो में जब पत्रकार द्वारा मंत्री तेजप्रताप यादव से चांद पर चंद्रयान-3 के पहुंचने को लेकर सवाल किया जाता है तो इसपर वो एक अजीबोगरीब बयान दे बैठते हैं। वीडियो में तेज प्रताप यादव ये कहते हैं सुनाई दे रहे हैं कि, “चंद्रयान-3…चांद पर पहुंचा है। हमें बहुत खुशी है कि वो चांद पर पहुंच पाया। चांद हमारे देव हैं और उनकी कृपा रही इसी कारण चंद्रयान-3 चांद पर पहुंच पाया। अगर चंद्र देव की कृपा नहीं होती तो वो वहां नहीं पहुंच पाता। चंद्रयान तो उपर मौसम का अंतरिक्ष का प्लैनेट का पता लगाता है कि कहां पर क्या है।”
VIDEO | “Chandrayaan-3 landed on the Moon because of the blessings of ‘Chandra Dev’. I want to congratulate all the scientists who were involved in this (project),” says Bihar minister @TejYadav14 on Chandrayaan-3’s soft landing on Moon yesterday.
(Source: Third Party)… pic.twitter.com/pmNflWB6by
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2023
अपने इस बयान में आगे तेज प्रताप चंद्रयान 3 से जुड़े वैज्ञानिकों को भी इसके लिए शुभकामनाएं देते हैं। अब चंद्र देव की कृपा के कारण चंद्रयान-3 की चांद पर लैंडिंग होने की बात कहने को लेकर ही वो लोगों के निशाने पर आ गए हैं।
यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहलेआरजेडी नेता ने दी थी नासा को बधाई आरजेडी के ही नेता और पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव की ओर से ऐसा ही अजीबोगरीब बयान दिया था। उन्होंने चंद्रयान 3 के चांद पर लैंड करने के बाद इसरो की जगह नासा को इसके लिए शुभकामनाएं दे दी थी। बाद में शक्ति सिंह यादव अपने इस बयान को लेकर काफी ट्रोल भी हुए थे।