News Room Post

Presidential Election 2022: ‘ध्यान से सुनना अब मूर्ति बोलेगी’…द्रौपदी मुर्मू को बधाई देकर ट्रोल हुए तेजस्वी यादव, अब उड़ रही धज्जियां

नई दिल्ली। देश को 15वां महामहीम यानी राष्ट्रपति मिल गया है। 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। जिसके बाद कल इन मतों की गिनती शुरू हुई। इस रायसीना हिल्स की रेस में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू ने रिकार्ड जीत दर्ज की। द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को बड़े वोटों के अंतर से हराया दिया है। खास बात ये है कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचने वाली द्रौपदी मुर्मू पहली आदिवासी महिला नेता बन गई है। देश में अभी तक कोई भी आदिवासी न तो राष्ट्रपति और न ही प्रधानमंत्री की कुर्सी पर विराजमान हुआ है। राष्ट्रपति पद को लेकर हुए चुनाव में द्रौपदी मुर्मू की झोली में 5,77,778 वोट पडे़। जबकि वि यशवंत सिन्हा के पक्ष में 26,10, 62 वोट पड़े।

द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के साथ ही उन्हें लगातार बधाईयां मिल रही है। उनकी जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बनाई है। राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल करने के बाद पीएम मोदी द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने के लिए उनके आवास पर भी पहुंचे। द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति बनने के बाद उन्हें बधाई देने वालों में बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी शामिल रहे। हालांकि अब सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनने की बधाई देने को लेकर काफी ट्रोल हो रहे हैं।

याद हो कि तेजस्वी यादव ने राष्ट्रपति चुनाव से पहले द्रौपदी मुर्मू को ‘मूर्ति’ बताया था। यादव ने एनडीए उम्मीदवार पर तंज कसते हुए कहा था कि हमने कभी उन्हें बोलते हुए नहीं सुना है और मुझे नहीं लगता है कि आप में से भी किसी ने उन्हें बोलते हुए सुना होगा। वहीं, अब जब तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को बधाई देते हुए ट्वीट किया तो सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा, “द्रौपदी मुर्मू को भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में निर्वाचित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।”

यहां देखें लोगों के रिएक्शन

Exit mobile version