News Room Post

Video: सड़क पर शादी की ड्रेस में भागते दिखे दूल्हा-दुल्हन, क्या आपने देखा वायरल हो रहा वीडियो

Video: वीडियो में जिस सड़क पर दूल्हा और दुल्हन दौड़ लगा रहे हैं उसे देखकर लगता है जैसे ये गांव की है। वीडियो में जो चीज सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है वो है दुल्हन की दौड़। वीडियो में देखा जा सकता है दुल्हन शादी के जोड़े में काफी तेजी से दौड़ लगा रही है और दूल्हे को जमकर टक्कर दे रही है।

viral video

नई दिल्ली। जैसे-जैसे शादियों का सीजन पास आ रहा है सोशल मीडिया पर इससे जुड़े वीडियोज सामने आ रहे है। अब तक आपने शादी-ब्याह के कई वायरल वीडियो तो देखें ही होंगे जिसमें कभी दूल्हा तो कभी दुल्हन स्टेज पर कुछ ऐसा कर जाते हैं जिससे वो चर्चा में आ जाते हैं लेकिन क्या कभी आपने शादी के कपड़ों में दूल्हा और दुल्हन को तेज दौड़ लगाते देखा है। अगर नहीं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज कुछ ऐसा ही वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं। जिसे देखने के बाद आप भी पेट पकड़कर हंसने लगेंगे। तो चलिए आपका ज्यादा समय न लेते हुए दिखाते हैं आपको ये वीडियो…

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम यूजर आरके खान ने शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है दूल्हा और दुल्हन दोनों ही शादी के कपड़ों में दौड़ लगा रहे हैं। वीडियो में जिस सड़क पर दूल्हा और दुल्हन दौड़ लगा रहे हैं उसे देखकर लगता है जैसे ये गांव की है। वीडियो में जो चीज सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही है वो है दुल्हन की दौड़। वीडियो में देखा जा सकता है दुल्हन शादी के जोड़े में काफी तेजी से दौड़ लगा रही है और दूल्हे को जमकर टक्कर दे रही है।

सोशल मीडिया पर दूल्हा और दुल्हन का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। लोग वीडियो को देखकर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ यूजर्स तो इस वीडियो को सबसे फनी वीडियो का टैग दे रहे हैं। वहीं एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘इसको बोलते हैं भाग के शादी करना’।

Exit mobile version