News Room Post

Noida Twin Towers Demolition: भ्रष्टाचार की इमारत का कॉउंटडाउन शुरू! कल दोपहर धमाके के साथ ढहाया जाएगा ट्विन टावर

नई दिल्ली। दिल्ली से सटे नोएडा के ट्विन टावर को ढहाने में अब कुछ ही घंटे का समय रह गया है। रविवार को भ्रष्टाचार की इमारत यानि ट्विन टावर का कल धमाके के साथ गिरा दिया जाएगा। रविवार को करीब 2.30 बजे ग्रीन बटन दबने के साथ ही भ्रष्टाचार की इमारत को जमींदोज कर दिया जाएगा। भ्रष्टाचार के बलबूते खड़े 32 और 30 मंजिला इमारत 3700 किलो विस्फोटक के साथ ताश के पत्तों की तरह ढेर हो जाएगा। बता दें कि दोपहर मलबे के ढेर में तब्दील होने नोएडा के ट्विन टावर में एक टावर 32 मजिंला है जिसकी ऊंचाई 103 मीटर है। वहीं दूसरा टावर 30 मंजिला है इसकी ऊंचाई 97 मीटर है। इसके साथ ही आपको ये भी बता दें कि दोनों मंजिला की ऊंचाई कुतुबमीनार से भी ऊंची है। दोनों टावर के बीच दूरी 9.88 मीटर है।

वहीं नियमों के अनुसार दो टावर के बीच कम से कम 16 मीटर होनी चाहिए। दोनों टावरों के कॉलम में 9640 छेद किए गए हैं। इसमें 3500 किलो बारूद भरा गया है। कल दोपहर ठीक 2.30 बजे करप्शन की इस इमारत में विस्फोट किया जाएगा। विस्फोट होते ही सिर्फ पांच सेकेंड में पहली बिल्डिंग ध्वस्त हो जाएगी। वहीं 9 सेकेंड के अंदर दूसरी सीरीज के धमाके किए जाएंगे। करीब 09 से 14 सेकेंड में ये दोनों टावर ध्वस्त हो जाएंगे।

ट्विन टावर में लगे विस्फोटकों को करेंट जनरेट कर ब्लास्ट किया जाएगा। सबसे पहले ब्लैक बॉक्स में लगी ब्लैक नुमा लॉक को 9 से 10 बार घुमाया जाएगा। उसके बाद बॉक्स में लगी लालबत्ती संकेत देने लगी। तब बॉक्स में लगे हरे बटन को दबाया जाएगा और हरे बटन के दबते ही ट्विन टावर में ब्लास्ट होगा।

बता दें कि कल दोपहर 2 बजे ही कॉउंटडाउन शुरू हो जाएगा। तीन-तीन बार कॉउंटडाउन शयरन बजाया जाएगा। इस दौरान आस-पास के इलाकों में कर्फ्यू होगा। साथ ही इस दौरान किसी भी शख्स को आने-जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं टावर के ऊपर 10 किलोमीटर का इलाका नो फ्लाई जोन रहेगा। ऐसे में सब लोगों को उस वक्त का इतंजार है, जब भ्रष्टाचार की इमारत को उड़ाने के लिए ग्रीन बटन दबाया जाएगा और धमाके साथ ही सुपरटेक का ट्विन टावर मलबा बन जाएगा।

Exit mobile version