News Room Post

Brain Challenge: इस तस्वीर में छिपा है कुत्ते के मालिक का चेहरा, ढूंढने वाला कहलाएगा जीनियस

नई दिल्ली। वैसे तो सोशल मीडिया पर मनोरंजन के कई साधन हैं। लोग यूट्यूब, फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया हैंडल्स का सहारा लेकर अपना टाइम पास कर लेते हैं। हालांकि कई लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें दिमाग से जुड़े गेम खेलना पसंद होता है। इससे लोगों का दिमाग भी तेज होता है और वो साथ ही उनका टाइम पास भी हो जाता है। ऑप्टिकल इल्यूजन भी इसी तरह का एक गेम है जो आपका मनोरंजन और टाइम पास तो करता ही है साथ ही अगर आप अपने आइक्यू लेवल को टेस्ट करना चाहते हैं तो भी इसका अंदाजा आप ऑप्टिकल इमेज के जरिए लगा सकते हैं….

क्या होती है ऑप्टिकल इमेज

ऑप्टिकल इमेज एक तरह की आंखों को धोखा देने वाली तस्वीर होती है जिसमें कुछ पहेलियां छुपी होती है। आपको तस्वीर में देखकर इन पहेलियों का जवाब ढूंढना होता है। वैसे तो ऑप्टिकल इमेज काफी मजेदार होते हैं लेकिन कई ऑप्टिकल इमेज इतने कठिन होते हैं कि इनका जवाब ढूंढने में दिमाग का दही हो जाता है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं एक ऐसा ऑप्टिकल इमेज जिसका जवाब ढूंढने में आपका दिमाग सच में खराब होने वाला है क्योंकि ये ऑप्टिकल इमेज काफी कठिन है। जो लोग अपने आप को स्मार्ट और जीनियस मानते हैं उन लोगों के लिए ये एक चैलेंज है क्या वो ऑप्टिकल इमेज का हल ढूंढ सकते हैं…

क्या ढूंढना है तस्वीर में…

इस ऑप्टिकल इमेज में एक कुत्ता दिखाई दे रहा है। इस कुत्ते में ही उसका मालिक छिपा हुआ है। आपके पास महज 10 सेकेंड का वक्त है। क्या आप 10 सेकेंड के अंदर इस कुत्ते में उसके मालिक को ढूंढ कर निकाल सकते हैं। अगर हां, तो चलिए शुरू हो जाइए और ढूंढ निकालिए इस कुत्ते में छिपे उसके मालिक को…

जो लोग पहेली को हल करने में सफल रहे वो सच में जीनियस हैं और आप अपने दिमाग को एक जगह पर केंद्रित करके कोई भी परेशानी का हल निकाल सकते हैं लेकिन जो लोग अभी भी इस कुत्ते में उसके मालिक को नहीं ढूंढ पाए हैं तो उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। नीचे दी गई तस्वीर में हमने उस जगह को मार्क कर रखा है जहां पर कुत्ते का मालिक है…

Exit mobile version