News Room Post

Mohammad Zubair: नोबेल प्राइज का ख्वाब देख रहे फैक्ट चेकर को लगा झटका, ट्विटर पर लोग ले रहे जमकर मजे, लिबरल गैंग भी आया निशाने पर

नई दिल्ली। फैक्ट चेकर मोहम्मद जुबैर (Mohammad Zubair) और प्रतीक सिन्हा (Prateek Sinha) सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किए जा रहे हैं। दरअसल ऑल्ट न्यूज के को-फाउंडर की जोड़ी प्रतीक सिन्हा, मोहम्मद जुबैर ऐसा ख्वाब देख रहे थे। जिसकी कल्पना करना शायद ही मुमाकिन ही नहीं ना के बराबर थी। दरअसल शुक्रवार को साल 2022 के नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान किया गया। बेलारूस के मानवाधिकार अधिवक्ता एलेस बियालियात्स्की को नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया है। इसके अलावा मानवाधिकार के लिए काम करने वाली संस्था रूसी मानवाधिकार संगठन मेमोरियल और यूक्रेनी मानवाधिकार संगठन सेंटर फॉर सिविल लिबर्टीज को भी इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसी के साथ नोबेल शांति पुरस्कार की आस लगाए बैठे भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चलाने वाले मोहम्मद जुबैर और प्रतीक सिन्हा का सपना चकनाचूर हो गया। इसके अलावा पूर्व नौकरशाह हर्ष मंदर का नाम भी नोबेल शांति पुरस्कार की रेस बताया जा रहा था।

एक तरफ जहां नोबेल पुरस्कार की लिस्ट में मोहम्मद जुबैर का नाम चर्चा में था जिसके बाद लिबरल गिरोह में जश्न का माहौल था। वहीं अब जब देश के खिलाफ प्रोपेगेंडा फैलाने वाले मोहम्मद जुबैर का पत्ता कट गया है तो सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं और लिबरल गैंग की खूब खिंचाई भी कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स नोबेल शांति पुरस्कार का सपना बुनने वाले जुबैर को ट्रोल कर रहे हैं और मजेदार मीम्स भी साझा कर रहे हैं। इसके अलावा लिबरल गैंग को भी निशाने पर ले रहे है।

आइए एक नजर डालते हैं कि सोशल मीडिया पर जुबैर को नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर किस तरह से चुटकियां ले रहे हैं। 

Exit mobile version