News Room Post

Attacl On Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमले में जिस चाकू से किया गया था वार, सर्जरी के बाद निकला ढाई इंच का वो ब्लेड, देखिए तस्वीरें..

Attack On Saif Ali Khan: लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सैफ जब अस्पताल पहुंचे तो वे खून से लथपथ थे। इसके बावजूद वे शेर की तरह चल रहे थे और उन्होंने स्ट्रेचर तक नहीं मांगा। सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ अस्पताल आए थे। अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आईसीयू से स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

Saif

नई दिल्ली। मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में हुए हमले में आरोपी ने चाकू से कई वार किए, जिसमें एक चाकू का टुकड़ा उनकी रीढ़ की हड्डी में फंस गया था। मुंबई के लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने सर्जरी कर उनके शरीर से ढाई इंच का चाकू का टुकड़ा निकाला है। इस घटना की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं, जिसमें खून से सना चाकू का टुकड़ा देखा जा सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि चाकू और अधिक गहराई तक चला जाता, तो यह उनकी जान के लिए खतरनाक हो सकता था। सैफ मात्र 2 मिमी के अंतर से बच गए हैं। इस घटना के बाद से सैफ की हालत तेजी से सुधर रही है।

पुलिस ने हेक्सा ब्लेड किया जब्त

सैफ अली खान के शरीर से निकाले गए हेक्सा ब्लेड को पुलिस ने सबूत के तौर पर जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। हालांकि अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

खून से लथपथ थे लेकिन शेर की तरह चल रहे थे

लीलावती अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि सैफ जब अस्पताल पहुंचे तो वे खून से लथपथ थे। इसके बावजूद वे शेर की तरह चल रहे थे और उन्होंने स्ट्रेचर तक नहीं मांगा। सैफ अपने बेटे तैमूर के साथ अस्पताल आए थे। अब उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आईसीयू से स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।

सैफ की हेल्थ पर डॉक्टर की खास नजर

डॉक्टरों के अनुसार, सैफ की रीढ़ की हड्डी में चोट है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए अभी किसी भी विजिटर को उनसे मिलने की अनुमति नहीं दी गई है। डॉक्टरों ने एक हफ्ते का बेड रेस्ट जरूरी बताया है। सैफ की हेल्थ को मॉनिटर किया जा रहा है और अगले 2-3 दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। सैफ अली खान अब खतरे से बाहर हैं और तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। डॉक्टरों ने भी कहा है कि वे बेहद सौभाग्यशाली रहे कि हादसे से बच गए।

Exit mobile version