News Room Post

Video: ‘गजबन’ गाने पर नई दुल्हन ने किया ताबड़तोड़ डांस, लोग बोले- सपना चौधरी भी कर दी फेल

gajban

gajban

नई दिल्ली। यूं तो आपने शादी समारोह के कई वीडियो देखें होंगे जिसमें बरातियों का अलग-अलग डांस देखने को मिलता रहता है। कभी बारातियों का अजीबोगरीब डांस तो कभी कोई हरकत वीडियो को वायरल कर देती है लेकिन बात अगर दूल्हे या फिर दुल्हन की करें तो ये शादी की जान होते हैं। जब भी दूल्हा या दुल्हन स्टेज पर डांस करने आते हैं तो शादी में चार चांद लग जाते है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक नई दुल्हन गाने ‘गजबन’ पर धमाकेदार डांस कर रही है। दुल्हन ने भले ही सिर पर लंबा-चौड़ा घूंघट रखा हुआ है लेकिन गाने का हर स्टेप बखूबी नजर आ रहा है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है एक नई नवेली दुल्हन स्टेज पर डांस के पहुंची होती है। तभी पीछे से गाना ‘गजबन’ बजने लगता है। गाना बजते ही दुल्हन डांस शुरू कर देती है। वीडियो में देखा जा सकता है दुल्हन का डांस वहां मौजूद सभी बाराती देखते रह जाते हैं। सभी एक टक होकर दुल्हन के डांस पर अपनी निगाहें जमाए हुए हैं। वीडियो में देखा जा सकता है दुल्हन के स्टेप्स किसी प्रोफेशनल आर्टिस्ट से कम नहीं लग रहे हैं। पूरे गाने पर दुल्हन डांस कर खूब वाहवाही लूटती है।

आपको बता दें, इस नई दुल्हन का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस वीडियो में दुल्हन के डांस स्टेप्स को काफी पसंद कर रहे हैं। वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक करीब 71 मिलियन लोग इस वीडियो को देख चुके हैं। वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन भी आ रहे हैं।

एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि इस भाभी ने तो सपना चौधरी को ही फेल कर दिया। तो वहीं, कुछ कह रहे हैं कि भाभी जी, कमाल कर दी। अगर आपको भी वीडियो पसंद आया हमारे इस वेबसाइट के साथ बने रहें क्योंकि हम आपके लिए रोजाना ऐसी वायरल वीडियो से जुड़ी खबरें लाते रहते हैं।

Exit mobile version