News Room Post

Intermediate Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, हत्थे चढ़े मास्टरमाइंड समेत ये आरोपी

paper leak matter

नई दिल्ली। ज़रा आप ही बताइए कि आप किसी भी परीक्षा में उत्तीर्ण होने हेतु संपूर्ण वर्ष कड़ा परीश्रम करते हैं और कोई द्वितीय व्यक्ति बिना किसी परीश्रम के नकल के सहारे परीक्षा में सफल होकर अपने ध्येय को प्राप्त करें तो आपको कैसा लगेगा। निसंदेह आप खुद को ठगा महसूस करेंगे। बीते दिनों उत्तर प्रदेश में भी कुछ ऐसा ही हुआ था जिसके बाद कई छात्र को ठगा हुआ महसूस करने लगे। दरअसल, विगत दिनों आयोजित की गई इंटरमीडियट का पेपर लीक हो गया था, जिसके बाद विधार्थियों में आक्रोश देखा गया। बहरहाल, मामला प्रकाश में आने के बाद इसकी जांच की जिम्मेदारी पुलिस को सौंपी गई है। जिसे लेकर अब एक बड़ी अपेडट सामने आई है। आइए, आगे इसके बारे में हम आपको विस्तार से बताते हैं।


दरअसल, यूपी पुलिस ने परीक्षा पेपर लीक मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की नाम निर्भय नारायण सिंह बताया जा रहा है। यही है परीक्षा लीक कराने का मुख्य किरदार। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नाराणय सिंह ने 25 से 30 हजार रूपए कीमत तय कर परीक्षा का हल मुलायम सिंह चौहान, मनीष चौहान और बृजेश सिंह द्वारा लिखवाया गया था। निर्भय सिंह की माने तो उन्होंने आर्थिक लाभ हेतु परीक्षा पत्र को बेचा था। यही नहीं, हैरानी की बात यह है कि कथित तौर पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रशनपत्र पैसे देकर खरीदने की बात स्वीकार की है, जो कि अपने आप में बड़ा सुबूत है।

सोशल मीडिया पर लोग महज जुबानी अल्फाजों के मार्फत ही नहीं, बल्कि उनके बैंक की आर्थिक गतिविधियां भी इस बात को बयां कर रही है कि वे पश्नपत्र खरीदने में बराबर के हिस्सेदार रहे हैं। मीडिया में आई खबरों की मानें तो पुलिस ने उक्त मामले की गहन जांच हेतु सात सदस्य टीम का गठन किया था। अब आगे जांच के उपरांत इस मामले में क्या कुछ सच्चाई निकलकर सामने आता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version