News Room Post

Gujarat-Maharashtra: नहीं थम रही आसमानी, गुजरात-महाराष्ट्र में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, अलर्ट जारी

Gujarat-Maharashtra: अब दोनों राज्यों के अलग-अलग जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बात गुजरात की करें तो यहां गाड़ियां और घर कागज की तरह पानी में गोते लगाते हुए नजर आए। वहीं, महाराष्ट्र के कई जिलों में तो पानी 5 फीट के स्तर को को पार कर चुका है।

Gujarat-Maharashtra

नई दिल्ली। उत्तराखंड, दिल्ली, हिमाचल, पंजाब में कहर मचाने के बाद अब आसमानी आफत (बारिश) महाराष्ट्र और गुजरात बरस रही है। लगातार हो रही बारिश के बाद जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। दोनों राज्यों में पहले से ही जल जमाव लोगों की परेशानी बढ़ा रहा था कि अब लगातार हो रही बारिश उनकी मुश्किलों को और बढ़ा रही है। अब दोनों राज्यों के अलग-अलग जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। बात गुजरात की करें तो यहां गाड़ियां और घर कागज की तरह पानी में गोते लगाते हुए नजर आए। वहीं, महाराष्ट्र के कई जिलों में तो पानी 5 फीट के स्तर को को पार कर चुका है।

बीते दिन बुधवार को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से मुंबई और कोंकण क्षेत्र के सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया। गुरुवार को मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के ठाणे, पालघर, रायगढ़, रतन गिरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में भी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 4 घंटों में मुंबई के कुछ इलाकों में तेज से मध्यम बारिश हो सकती है।

महाराष्ट्र में बारिश की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे, मुंबई रायगढ़, और पालघर के जिलों में छुट्टी का ऐलान किया है। बच्चों को कहा गया है कि वो घरों में ही रहें और लोग भी ज्यादा जरूरी होने पर घरों से बाहर निकलें। समुद्री तट वालों के पास रहने वाले लोगों से भी अपील की गई है कि वो कुछ समय के लिए इन इलाकों से थोड़ा दूर रहें। बारिश के बाद रेल और सड़क यातायात पर भी असर पड़ रहा है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मॉनसून के आगमन के साथ ही देश के कई राज्यों में भारी बारिश से हालात खस्ता हो गए हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से इलाके जलमग्न है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में भारी बारिश से जलजमाव देखने को मिल रहा है साथ ही पहाड़ी राज्य जैसे उत्तराखंड, हिमाचल में भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही है। इन घटनाओं में कई लोगों की मौत भी हुई है…

Exit mobile version