News Room Post

Ajmer : राजस्थान के अजमेर मेले में गिरा झूला, हादसे में कई महिलाओं और बच्चों के घायल होने की खबर

नई दिल्ली। अजमेर से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। अजमेर बस स्टैंड के पास चल रहे एक मेले में हादसा हो गया है। दरअसल मेले में लगा एक झूला अचानक गिर गया। इस हादसे में करीब 10-15 लोग घायल हुए हैं। इस झूले के गिरने से कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस एक्सीडेंट में कई महिलाओं और बच्चों की हड्डियां टूटी हैं। हादसे की सूचना मिलने पर तुरंत एंबुलेंस पहुंच गई है। घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि मौके पर कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।  वहीं मौके से झूला संचालक तुरंत फरार हो गया। इस घटना के बाद अजमेर के एडिशनल एसपी मौके पर पहुंचे हैं। पुलिस के मुताबिक अजमेर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में यह मेला लगा हुआ था। झूला ठीक चल रहा था लेकिन अचानक केबल टूट गई और झूला नीचे गिर गया। इस हादसे में कुछ लोगों को चोटें आई हैं और उन्हें जेएलएन अस्पताल में एडमिट करवाने के बाद इलाज जारी है। इस हादसे में करीब 10-15 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है।

 

Exit mobile version