News Room Post

Aquila closed: साड़ी पहनने पर नहीं दी थी महिला को एंट्री, अब इस कारण लगा रेस्टोरेंट में ताला

delhi hotel

नई दिल्ली। साड़ी पहनी महिला को एंट्री न देने के बाद चर्चा में आए रेस्टोरेंट की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही। एक के बाद एक रेस्टोरेंट को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर पहले ही रेस्टोरेंट के खिलाफ सोशल मीडिया पर यूजर्स ने मोर्चा खोल रखा था तो वहीं अब दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने Health trade licence न होने पर रेस्टोरेंट को नोटिस जारी किया है। मामले के सामने आने के बाद दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के मेयर मुकेश सूर्यान ने Aquila रेस्टोरेंट को कारण बताओ नोटिस जारी किया है साथ ही health trade licence न होने पर जुर्माना और क्लोजर नोटिस भी जारी किया गया है। बता दें, चर्चा में बना हुआ ये रेस्टोरेंट अंसल प्लाजा में है।

24 सितंबर को जारी किया गया नोटिस

रेस्टोरेंट को ये नोटिस 24 सितंबर को जारी किया गया था जिसमें ये कहा गया कि पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर ने पाया कि रेस्टोरेंट बिना हेल्थ ट्रेड लाइसेंस के चलाया जा रहा था। इसके अलावा रेस्टोरेंट में अस्वच्छता पाई गई जिसके बाद रेस्टोरेंट मालिक से 48 घंटे के भीतर इसे बंद करने का आदेश दिया गया। रेस्टोरेंट के खिलाफ जारी नोटिस में कहा गया, अगर रेस्टोरेंट मालिक ऐसा नहीं करता तो निगम बिना किसी अगले नोटिस में उचित कार्रवाई की जाएगी। इसमें रेस्टोरेंट की सीलिंग भी शामिल है। वहीं इसपर जवाब देते हुए रेस्टोरेंट मालिक ने बताया कि यह रेस्तरां बंद कर दिया गया है।


बता दें, बीते दिनों सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें ये आरोप लगाया गया था कि साड़ी पहनकर आई महिला को एंट्री नही दी गई। वहीं जब मामला सोशल मीडिया पर आया तो रेस्टोरेंट की जमकर फजीहत होने लगी। लोग न सिर्फ सोशल मीडिया पर उस रेस्टोरेंट को जीरो रेटिंग दे रहे हैं और लोगों से भी ऐसा करने की अपील कर रहे हैं। वहीं मामले के बढ़ने के बाद लोगों ने होटल के वॉट्सअप ग्रुप से भी यही सवाल किया कि क्या आपके यहां साड़ी पहनकर आना मना है तो होटल ने इसपर जवाब देते हुए कहा है कि नहीं ऐसा नही है। वहीं होटल ने महिला पर आरोप भी लगाए हैं। रेस्टोरेंट की तरफ से आरोप लगाते हुए कहा गया है महिला ने होटल के स्टाफ के साथ बदसलूकी की और एक थप्पड़ भी मारा।

Exit mobile version