नई दिल्ली। सोशल मीडिया (Social Media) पर ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) का वायरल होना तो आम बात है। लगभग हर दिन ही सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह के ऑप्टिकल इल्यूजन वायरल होते रहते हैं। आज हम आपके लिए जो ऑप्टिकल इल्यूजन लेकर आए हैं उसमें आपको दो तस्वीरें दिखाई देंगी। इन दोनों तस्वीरों में कुल 5 अंतर हैं जिन्हें आपको ढूंढकर निकालना है। जो लोग अपने दिमाग को तेज मानते हैं तो वो लोग इस ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion Image) में छिपे पांच अंतरों को ढूंढ कर निकालें। अगर आपने पांच अंतर ढूंढ लिए तो आप दिमागदार कहलाएंगे लेकिन अगर आप इन्हें ढूंढने में असफल रहे तो आप किसी और को ये चैलेंज सॉल्व करने के लिए दें।
ढूंढने के लिए मिलेगा बस इतना समय
आपको इस ऑप्टिकल इल्यूजन (Can You Spot Five Differences) में एक बच्चा, कुछ गुब्बारे और बल्ब दिखाई दे रहा होगा। दोनों तस्वीरों में पांच अंतर हैं। इन छिपे 5 अंतर ढूंढने के लिए आपको 10 सेकंड का वक्त मिलेगा। तो चलिए अब ज्यादा समय बर्बाद न करते हुए दौड़ाइए अपने दिमाग के घोड़े और ढूंढ कर निकाले तस्वीर में छिपे पांच अंतर…
मिला…
नहीं, चलिए दोबारा ढूंढिए…
अभी भी नहीं मिले…
चलिए अब आपका समय होता है खत्म…
ये रहा ऑप्टिकल इल्यूजन का जवाब
जिन लोगों को तस्वीर में छिपे पांचों अंतर दिख गए तो ये लोग सच में तेज दिमाग वाले हैं लेकिन अगर आप अभी भी इन पांच अंतरों को नहीं ढूंढ पाये हैं तो आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। हमने आपकी सुविधा के लिए नीचे एक तस्वीर दी हुई है। इस तस्वीर में उन जगहों पर निशान लगाएं गए हैं जहां पर अंतर है। तो चलिए मिलते हैं कल नए ऑप्टिकल इमेज चैलेंज (optical illusions challenge) के साथ…