News Room Post

Azab Gazab News: इस दुल्हन की मेंहदी है सबसे अलग,जिसे देख हो जाएंगे आप हैरान

नई दिल्ली। आज कल आपको सोशल मीडिया पर हर दिन एक ना एक ऐसा वीडियो मिल ही जाएगा जो कि आपको या तो इंटरटेन करेगा, या तो कोई सीख देगा, या हैरान कर देगा या तो जिसे देखकर आप डर जाएंगे। ऐसा ही एक वीडियो आपको हैरान कर देगा, जिसमें दुल्हन की मेहंदी ने लोगों को काफी इम्प्रेस भी किया है। इस वीडियो में एक दुल्हन अपने हाथों की मेहंदी दिखा रही है। लेकिन ये मेहंदी थोड़ी हटके है।

नहीं देखी होगी ऐसी मेहंदी

ऐसे तो दुल्हन अपनी मेंहदी में दूल्हे का नाम लिखवाती है। लेकिन इस दुल्हन की मेंहदी पर आपको दूल्हे का नाम नहीं ढूंढना है क्योंकि दुल्हन ने मेहंदी से दूल्हे का नाम लिखवाने के बजाय अपनी मेंहदी में सुंदर पेंटिंग बनवाई है। ये मेहंदी का फंक्शन वाकई में दूसरे फंक्शन्स से हटके है। दुल्हन ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें कैप्शन में लिखा है कि शादी कभी-कभी घबराहट देने वाली हो सकती है। खासकर कि तब, जब चीजें आपके काबू में न हो। परिवार वालों के मर्जी के अनुसार सब कुछ हो रहा हो लेकिन ये मैंने खुद को शांत रखने के लिए किया है।

मेंहदी की जगह बनवाई खूबसूरत पेंटिंग

आप इस वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो आपको भी मेहंदी की खूबसूरती का अंदाजा होगा। इतनी खूबसूरत पेंटिंग ने होथों को अलग सा रुप दे दिया है। बताया जा रहा है कि दुल्हन ने विन्सेंट वैन गॉग की द स्टाररी नाइट, द किस बाय गुस्ताव क्लिम्ट, द ग्रेट वेव ऑफ कानागावा होकुसाई द्वारा और पाब्लो पिकासो की फेमे और कोलियर जौन पेंटिंग अपने हाथों में बनवाई हैं। जिसे यूजर्स द्वारा काफी कर रहा पसंद किया जा रहा है।

Exit mobile version