News Room Post

इस भारतीय आर्टिस्ट ने बनाई डॉनल्ड ट्रंप की 10 फीट ऊंची तस्वीर

नई दिल्ली।  पंजाब के धार्मिक शहर अमृतसर के एक कलाकार ने जल्द ही भारत के दौरे पर आ रहे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप को भेंट देने के लिए उनकी एक बड़ी तस्वीर बनाई है। चित्रकार जगजोत सिंह रूबल ने अपने वर्कशॉप में यहां उनके लिए 10 बाई 7 फिट की तस्वीर बनाई है।
trump painting amritsar
उन्होंने कहा कि ट्रंप की तस्वीर (ऑयल पैंटिंग) बनाने में उन्हें 20 दिन का वक्त लगा। कलाकार ने कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वह इस तस्वीर को ट्रंप को भेंट स्वरूप देना चाहेंगे। रूबल लोकप्रिय लोगों की तस्वीरें बनाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटेन के पूर्व शाही जोड़े प्रिंस हैरी और मेघन मार्केल का चित्र भी बनाया था

अमृतसर के प्रसिद्ध पेंटिंग आर्टिस्ट जगजोत सिंह रूबल ने ट्रंप की विशालकाय पेंटिंग तैयार की है। रूबल को इस पेंटिंग बनाने के लिए 20 दिनों का समय लगा। रूबल का कहना है कि उनकी इच्छा इस पेंटिंग को अमेरिका की आर्ट गैलरी में प्रदर्शित करना है।

उन्होंने कहा कि वह भारत-अमेरिका के संबंधों को और अधिक मजबूती मिले इसकी कामना करते हैं। रूबल को भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल व प्रणव मुखर्जी द्वारा प्रशंसा पत्र हासिल है। वह कई इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा चुके हैं।

आपको बताते चलें कि रूबल हिंदी सिनेमा के सुनहरे सौ सालों के फिल्मी सफर के बारे में पेंटिंग बना चुके हैं। पेंटिंंग के जरिये उन्होंने बताया कि पंजाब के कितने सितारे बीते सौ सालों में हिंदी सिनेमा में चमके। सुल्तानविंड निवासी रूबल की बनाई पेंटिंग राष्ट्रपति भवन में दिखती है।

 

Exit mobile version