News Room Post

ममता के चहेते प्रोफेसर ने किया बिहार और यूपी के नागरिकों का अपमान, कुमार विश्वास बोले तुरंत करो कार्रवाई

नई दिल्ली। प्रोफेसर गर्ग चटर्जी ने क्षेत्रवाद पर विवादित ट्वीट किया है, इस ट्वीट में उन्होंने लोगों को उनके राज्य में रहने को कहा। उनके इस ट्वीट पर मशहूर कवी कुमार विश्वास भड़क गए और बंगाल सरकार से  उनपर तुरंत कार्रवाई की मांग की है। साथ ही ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कराने की मांग भी की।

 

दरअसल, गर्ग चटर्जी ने ट्वीट कर लिखा, ” बिहारियों को बिहार में ही रखिये इससे भारत की 25 प्रतिशत परेशानियां हल हो जाएंगी। यूपी वालों को यूपी में ही रखिये इससे 50 प्रतिशत परेशानियां हल हो जाएंगी। मारवाड़ी को व्यापर के लिए राजस्थान में ही रखिये इससे 75 प्रतिशत परेशानियां हल हो जाएंगी, और गुजरातियों को गुजरात में ही टेंडर दिए जाये इससे 100 प्रतिशत परेशानियां हल हो जाएंगी।

गर्ग के इस ट्वीट पर कुमार विश्वास भड़क गए और बनहोने बंगाल सरकार को उनपर तुरंत एक्शन लेने की बात कही। विश्वास ने ट्वीट कर लिखा, ” इनके खिलाफ करवाई होगी या ये आपका राजनितिक प्रयोग है।”

आपको बता दें कि गर्ग के इस ट्वीट के बाद यूजर्स उन्हें काफी खरी खोटी सुना रहे हैं। वहीं कुमार विश्वास के ट्वीट को सपोर्ट कर रहे हैं।

किसी ने गर्ग के लिए लिखा कि आपको लेकिन इलाज के लिए उत्तर प्रदेश आना पड़ेगा।

वहीं गर्ग के लिए किसी ने लिखा ये आदमी गटर है।

कुमार विश्वास को सपोर्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा,”सही कहा अपने”।

वहीं एक यूजर ने लिखा, ”बिहारी से पहले इसको इंडिया से बहार फेंक दो”।

Exit mobile version