News Room Post

Ajab-Gazab News: भारत की वो भूतिया जगहें, जहां सूर्यास्त के बाद जाना है मना

नई दिल्ली। दुनिया में चमत्कारों की कई कहानियां प्रचलित हैं। कई ऐसी अजीबोगरीब कहानियां सुनने को मिलती हैं, जिन पर यकीन करना मुश्किल होता है। कुछ लोग भूत-प्रेतों पर विश्वास नहीं करते लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी घटनाएं घटी हैं, जो भूत-प्रेतों पर विश्वास करने पर विवश करती हैं। आज हम आपको देश की कुछ भूतिया जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे औपचारिक रूप से हॉन्टेड घोषित किया गया है। वहां जाने पर आपको अपनी जान से हाथ धोना पड़ सकता है। तो आइये जाने हैं कौन सी हैं वो भूतिया जगहें…?

भानगढ़ का किला

ये किला राजस्थान के अलवर में स्थित है। इसे दुनियाभर की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। 17वीं सदी में निर्मित इस किले की भूतिया गतिविधियों की कहानी सामने आ चुकी है। सूर्यास्त के बाद यहां पर लोगों की एंट्री बैन कर दी जाती है।

पुणे का शनिवारवाड़ा किला

पुणे के शनिवारवाड़ा किले का इतिहास बाजीराव पेशवा से जुड़ा है। इस किले की कई हतप्रभ करने वाली कहानियां प्रचलित हैं। इस स्थान पर भी सूर्यास्त के बाद लोगों की एंट्री बंद कर दी जाती है।

गोलकुंडा फोर्ट

13वीं शताब्दी में बने गोलकुंडा फोर्ट के विषय में स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां रानी तारामती की आत्मा रहती है, जिसकी मौत के बाद पति के साथ ही किले में दफन कर दिया गया था। इसके अलावा, ये भी कहा जाता है कि यहां रात में रानी के चलने और डांस करने की आवाजें भी आती हैं।

कुलधरा गांव

राजस्थान के जैसलमेर से 18 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कुलधरा नामक गांव में किसी समय में 600 से अधिक परिवार निवास करते थे, लेकिन पिछले दो सौ सालों से ये पूरी तरह से उजड़ा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार, साल 1825 से इस गांव में कोई नहीं रहता। कहा जाता है कि यहां के लोग रातोंरात गांव को छोड़कर कहीं चले गए थे।

मुकेश मिल्स

मुंबई के कोलाबा में स्थित मुकेश मिल्स मुंबई की प्रसिद्ध जगहों में से एक है। इसे देश की टॉप 10 हॉन्टेड जगहों की लिस्ट में शामिल किया है।

दार्जिलिंग का डॉव हिल कुर्सियांग

इस स्थान को इसकी प्राकृतिक सुंदरता के साथ-साथ इसके भुतहा अनुभवों के लिए भी जाना जाता है। यहां लकड़हारों का कहना है कि जंगल में उन्होंने एक सिरकटे (बिना सिर वाले) लड़के को देखा है।

कोटा का बृज राज भवन पैलेस

राजस्थान के कोटा में स्थित बृज राज भवन पैलेस का इतिहास करीब 180 साल पुराना है। साल 1980 में इसे हैरिटेज होटल बना दिया गया था। स्थानीय लोगों के अनुसार, होटल में एक ब्रिटिश मेजर बर्टन का भूत रहता है, जिसकी 1857 में भारतीय सिपाहियों द्वारा हत्या कर दी गई थी।

Exit mobile version