नई दिल्ली। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज दो टूक शब्दों में कहा कि नायक तो महाराणा प्रताप, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह हैं। इन राष्ट्र नायकों का हर हाल में सम्मान होना चाहिए। जो लोग इन राष्ट्र नायकों को सम्मान नहीं दे सकते वो किसी मानसिक विकृति के शिकार हैं और उन्हें व्यापक उपचार की आवश्यकता है। योगी बोले, अकबर या औरंगजेब कभी नायक नहीं हो सकते। उन्होंने कहा, राष्ट्र नायक की श्रेणी में भारत माता के वही सपूत हैं जिनका जीवन भारत माता के लिए समर्पित था। जिन्होंने स्वदेश और स्वधर्म के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। जिन्होंने घास की रोटी खानी मंजूर की लेकिन विधर्मियों के सामने झुकना मंजूर नहीं किया, उन राष्ट्र नायकों में महाराणा प्रताप का नाम आता है, छत्रपति शिवाजी महाराज और गुरु गोविंद सिंह का नाम आता है।

नायक तो महाराणा प्रताप हैं, अकबर नायक नहीं हो सकता है।

नायक छत्रपति शिवाजी महाराज हैं, औरंगजेब नायक नहीं हो सकता… pic.twitter.com/NVtVUHM4ej
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2025

यूपी सीएम ने कहा कि राष्ट्र नायकों का सम्मान किए बिना वर्तमान पीढ़ी आगे नहीं बढ़ सकती। महाराणा प्रताप ने अपने जीवन काल खंड में ही मेवाड़ राजवंश से जुड़े हुए वे सभी क्षेत्र जिन्हें अकबर ने हड़पने की चेष्टा की थी उन्हें वापस लेकर अकबर को भी घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया था। जनपद गौतमबुद्ध नगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास करते हुए योगी आदित्यनाथ ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा का भी अनावरण किया।

स्वदेश और स्वधर्म के प्रति समर्पण का क्या भाव होना चाहिए,

इसका उदाहरण महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और कृतित्व से हमें प्राप्त होता है… pic.twitter.com/UCR8f6rAYR
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2025

योगी ने कहा, स्वदेश और स्वधर्म के प्रति समर्पण का क्या भाव होना चाहिए, इसका उदाहरण महाराणा प्रताप के व्यक्तित्व और कृतित्व से हमें प्राप्त होता है। उन्होंने स्वाभिमान और स्वधर्म के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। आज भी कोई चित्तौड़गढ़ जाता है तो पूरा देश हल्दीघाटी की माटी को तीर्थ के रूप में सम्मानित करता है। महाराणा तो नायक हैं ही उनका घोड़ा चेतक भी हम सबके लिए एक नई प्रेरणा छोड़ के गया है। यह है भारत का इतिहास है और यह भारत के अंदर ही हो सकता है।

पूरा देश 'हल्दीघाटी की माटी' को तीर्थ के रूप में सम्मानित करता है… pic.twitter.com/QAaVthoR1P
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 8, 2025