News Room Post

Happy Birthday Sambit Patra: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित्र पात्रा का 49वां जन्मदिन आज, उत्तरप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया विश

नई दिल्ली। संबित्र पात्रा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं में से एक हैं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित्र पात्रा का जन्म 13 दिसंबर 1974 को हुआ था। प्रवक्ता का आज 49वां जन्मदिन हैं। संबित्र पात्रा एक भारतीय राजनेता हैं। संबित्र पात्रा पेशे से सर्जन हैं। इन्होंने साल 2002 में एससीबी मेडिकल कॉलेज कटक, उत्कल विश्वविद्यालय से सर्जरी में मास्टर ऑफ सर्जरी एमएस किया हैं। संबित्र पात्रा टीवी शो के डिबेट में बोले जाने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि, टीवी में अपनी डिबेट से तो इन्होंने काफी लोकप्रियता बटोरी, लेकिन साल 2019 के लोकसभा चुनाव में चुनाव हार गए थे। इन्होंने पुरी चुनाव से अपना नामांकन दाखिल करवाया था लेकिन इन्हें यह चुनाव हार गए थे। इनके जन्मदिन पर इन्हें बहुत लोगों ने शुभकामना दी आई देखते हैं-

संबित्र पात्रा की सेवाएं

राजनीति में आने से पहले संबित्र पात्रा ने बतौर मेडिकल ऑफिसर दिल्ली में अपनी सेवाएं दी। बीजेपी में शामिल होने के बाद इन्हें सबसे पहले दिल्ली भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया गया था। साल 2017 में कैबिनेट कमेटी ने संबित पात्रा को ओएनजीसी यानी तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड का नॉन-ऑफीशियल डायरेक्टर नियुक्त किया।

उत्तरप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया विश-

उत्तरप्रदेश के उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबित्र पात्रा को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए लिखा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी, ओजस्वी वक्ता एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।

रजनीत यादव बीजेपी नाम के यूजर ने संबित्र पात्रा को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि-अपने युवा जोश व प्रखर व्यक्तव्य से विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देने वाले भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता मा० संबित पात्रा जी को जन्मदिवस की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं |

Exit mobile version