News Room Post

L.K Advani: BJP के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी का जन्मदिन आज, PM मोदी ने इस अंदाज में दी बर्थडे की शुभकामना

L.K Advani: लाल कृष्ण आडवाणी आज 96 साल के हो गए हैं। उनका जन्म नवंबर 1927 को हुआ था। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उनसे मुलाकात कर इस दिन की शुभकामनाएं दी है। 

lk adwani

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी (LK Advani) का आज जन्मदिन है। लाल कृष्ण आडवाणी आज 96 साल के हो गए हैं। उनका जन्म नवंबर 1927 को हुआ था। इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उनसे मुलाकात कर इस दिन की शुभकामनाएं दी है। PM मोदी ने आडवाणी के लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना की।

आडवाणी भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। भाजपा के लिए उनका योगदान भी सर्वोपरि रहा है। BJP को भारतीय राजनीति में अहम स्थान दिलाने के साथ ही दूसरे दलों के बीच सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के लिए भी उन्होंने काफी काम किया। नीचे देखिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे पीएम मोदी की तस्वीरें…

आपको बता दें, 8 नवम्बर 1927 को कराची में जन्में आडवाणी कई बार BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं। बीजेपी ने साल 2008, जनवरी में उनके नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में किस्मत आजमाई। इसके अलावा आडवाणी देश के गृह मंत्री रहे और उप-प्रधानमंत्री भी रहे हैं।

पीएम मोदी के साथ ही देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की बधाई देने उनके आवास पहुंचे। नीचे देखिए तस्वीर…

Exit mobile version