News Room Post

Tokyo olympics: खुद को हारता देख रवि दहिया को दांत काटने लगा खिलाड़ी, तस्वीरें सामने आई तो कजाखिस्तानी पहलवान पर भड़के लोग

ravi dahiya

दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक (tokyo olympics) में बुधवार का दिन कुश्ती के लिहाज से भारत के लिए बेहद शानदार रहा। पुरुषों के 57 किग्रा वर्ग में फ्रीस्टाइल पहलवान रवि कुमार दहिया ने फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। इस जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर दहिया के प्रदर्शन की तारीफ भी होने लगी। हालांकि जब इस प्रतियोगिता की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए तो लोग रवि कुमार दहिया के विपक्ष में खेल रहे कजाखिस्तानी पहलवान पर भड़क उठे। दरअसल, वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है। मुकाबले में जब कजाखिस्तानी पहलवान हारने लगता है तो वह भारतीय पहलवान को दांत कांटने लगता है। हालांकि बावजूद इसके हमारा भारतीय खिलाड़ी आखिर तक डटा रहता है। दहिया की मेहनत रंग लाई और उन्होंने फाइनल में पहुंचते ही भारत के लिए पदक पक्का कर लिया और अब सबकी निगाहें स्वर्ण पदक पर टिकी हुई है।

क्या था पूरा मामला

सेमीफाइनल मुकाबले में 23 साल के दहिया कजाखिस्तान के नूरिस्लाम सनायेव के विरूद्ध जब 7-9 से पीछे चल रहे थे, तभी उन्होंने विक्ट्री बाई फॉल के जरिए अपनी जीत पक्की कर ली। इस दौरान कजाखिस्तान का पहलवान रवि दहिया को अपने ऊपर से हटाने के लिए लगातार प्रयास कर रहा था लेकिन जब उसे लगा कि वो कामयाब नहीं होगा तो उसने भारतीय खिलाड़ी को दांत कांटना शुरू कर दिया। लेकिन भारतीय खिलाड़ी डटा रहा।

वीरेंद्र सहवाग ने जताई निराशा

इस घटना पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने निराशा जताते हुए कहा, ‘यह कितना अनुचित है, लेकिन बावजूद इसके हमारे खिलाड़ी रवि दहिया का जोश कम नहीं हुआ। शर्मनाक कजाखस्तान के हारे हुए नूरिस्लाम सनायेव। गजब रवि, बहुत सीना चौड़ा किया आपने कुश्ती में।’ बता दें, वहीं दहिया के फाइनल में पहुंचने के बाद टोक्यो खेलों में भारत का चौथा पदक पक्का हो चुका है।

Exit mobile version