News Room Post

Rajasthan: जोधपुर में दर्दनाक हादसा, गैस सिलेंडर फटने से 4 की मौत, कई घायल, CM गहलोत ने जताया दुख

नई दिल्ली। राजस्थान के जोधपुर में गैस सिलेंडर विस्फोट होने से चार लोगों की मौत हो गई तो वहीं 16 लोगों के घायल होने की खबर है। घायलों को उपचार हेतु पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जोधपुर में हुए धमाके से कीर्तिनगर का पूरा इलाक दहल गया। इस धमाके की जद में आकर कई गाड़ियां तक खाक हो गईं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का आलम है। सभी लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हो चुके हैं। फिलहाल, घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

उधर, सीएम गहलोत ने उक्त घटना पर दुख व्यक्त किया है और घायलों को उचित चिकित्सकीय उपचार मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, मीडिया में आई खबरों की मानें गैस विस्फोट की जद में आकर कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिनका अभी उपचार चल रहा है। उधर, इस विस्फोट के बाद से घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि यह सबकुछ कैसे हो गया। उधर, घायलों का उपचार कर रहे चिकित्सकर्मी भी कुछ कहने से गुरेज ही कर रहे हैं।

हालांकि, प्रदेश सरकार की ओर से घायलों को विशेष सहायता प्रदान करने क बात कही गई है। अब ऐसी स्थिति में सीएम गहलोत की ओर से क्या कुछ कदम उठाए जाते हैं। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। तब तक के लिए आप देश दुनिया की तमाम बड़ी खबरों से रूबरू होने के लिए पढ़ते रहिए। न्यूज रूम पोस्ट.कॉम

Exit mobile version