News Room Post

Bokaro Muharram Incident: मुहर्रम पर दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया ताजिया, ब्लास्ट से 4 की मौत

Bokaro Muharram Incident

नई दिल्ली। झारखंड के बोकारो (Bokaro) में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां मुहर्रम पर निकाले जा रहे ताजिया में ब्लास्ट से 4 लोगों की मौत की खबर है। इस हादसे में 8 से ज्यादा लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि मुहर्रम पर जब ताजिया निकाले जा रहा था तो वो एक हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया। इसी कारण ताजिया (Muharram Incident) में ब्लास्ट हो गया। इस दौरान ताजिया के पास मौजूद लोग बुरी तरह झुलस गए और करंट के कारण चार लोगों की मौत हो गई।

शनिवार सुबह हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि हादसा आज शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। बोकरो के बेरमो इलाके के खतको में ये हादसा हुआ है। देशभर में आज मुहर्रम (Muharram) पर मातमी जुलूस निकाला जा रहा है। इसी को लेकर यहां भी बड़ी संख्या में लोग ताजिया जुलूस निकाल रहे थे।

जुलूस निकालने के दौरान ताजिया 11000 वोल्ट के तार की चपेट में आ गया जिससे ताजिया जुलूस में रखी बैटरी में जोरदार ब्लास्ट हो गया। इसी ब्लास्ट की चपेट में आने से ताजिया के पास में मौजूद लोग आ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कई लोग घायल भी हुए हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल पहुंचाए गए अस्पताल

बताया जा रहा है कि हादसा काफी जोरदार था ऐसे में मौके पर चिख पुकार मच गई। इसके बाद आस-पास के स्थानिय लोगों ने घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाने का काम शुरु किया। घायलों को इलाज के लिए डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया है। मुहर्रम (Bokaro Muharram Incident) पर निकाले जा रहे ताजिया में ब्लास्ट के बाद अब मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इलाके में मातम भी पसरा हुआ है।

Exit mobile version