News Room Post

Coronavirus: त्रिपुरा के CM बिप्लव कुमार देव कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

Biplab kumar deb

नई दिल्ली। त्रिपुरा (Tripura) के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देव (CM Biplab Kumar Deb) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी सीएम बिप्लव देव ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके साथ उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। सीएम बिप्लव देव ने बुधवार को ट्वीट कर लिखा,”मैं कोरोना संक्रमित पाया गया हूं और डॉक्टरों की सलाह पर मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं सभी लोगों से महामारी से बचाव के नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील करता हूं।”

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने पिछले कुछ हफ्तों के दौरान त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए कई रैलियों एवं कार्यक्रमों में शिरकत की थी। उन्होंने जनजातीय क्षेत्र स्वायत्त जिला परिषद के लिए 6 अप्रैल को होने वाले मतदान के सिलसिले में आदिवासी इलाकों का भी दौरा किया था। राजनीतिक महत्व की दृष्टि से यह परिषद त्रिपुरा विधानसभा के बाद दूसरा महत्वपूर्ण संवैधानिक और राजनीतिक संस्थान है।


बहरहाल, डॉक्टरों को संदेह है कि चुनाव अभियान के दौरान देब कोरोनोवायरस से संक्रमित हो गए होंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उनके सभी आधिकारिक और व्यक्तिगत कार्यक्रम अनिश्चित काल के लिए रद्द कर दिए गए हैं।

Exit mobile version