News Room Post

Russia-Ukraine: यूक्रेनी पासपोर्ट बना बच्चे के लिए सुरक्षा कवच, ऐसे बचाई बंदूक की गोली से मासूम की जान

russia

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज रूस-यूक्रेन युद्ध को सात दिन हो गया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रमकता यूक्रेन के खिलाफ दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है। इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने यूरोपीय यूनियन में सख्त अंदाज में कहा था कि हम अपनी आजादी के लिए लड़ते रहेंगे। रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव, खारकीव समेत कई शहरों में अपना कब्जा करना शुरू कर दिया है। रूस के हमले में कई लोगों के मारे जाने की तस्वीर भी सामने आई है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर मिली है। इसी बीच यूक्रेनी पासपोर्ट के चलते एक व्यक्ति की जान बच गई। ये पढ़कर आप भी आर्श्चय में पड़ गए होंगे और ये भी सोच रहे होंगे कि इस तरह की खबर तो फिल्मी पर्दे पर देखी है। बॉलीवुड फिल्म ‘दीवार’ में अमिताभ बच्चन की जिंदगी बचाने वाला ‘बिल्ला नंबर-786’ याद है?

दरअसल, एक 16 साल के बच्चे ने अपनी पॉकेट में यूक्रेन का पासपोर्ट को रखा हुआ था। मारियुपोल में जब रूस की ओर से गोलाबारी की गई, तो इसमें बच्चा भी घायल हो गया है, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह रही कि बच्चे के जेब में पासपोर्ट होने की वजह से गोली सीने में नहीं लगी। हैरानी की बात तो यह रही कि गोली उसके पासपोर्ट को चीरते हुए निकल गई। हालांकि, गोली का शिकार होने के बाद बच्चे को मामूली चोटें आई। फिलहाल, अभी बच्चा अस्पताल में उपचाराधीन है और उसकी हालत में दुरूस्ती देखने को मिल रहा है। वो तो शुक्र है कि गोली बच्चे के पासपोर्ट में जाकर फंस गई। जिससे बच्चे की जान बच गई। बहरहाल, अभी बच्चे की हालत पूरी तरह से दुरूस्त बताई जा रही है।

बता दें कि वैश्विक दबाव के बावजूद भी राष्ट्रपति पुतिन की आक्रमकता यूक्रेन के खिलाफ बढ़ती ही जा रही है। बीते दिनों तो रूसी राष्ट्रपति ने अपने कारिंदों को परमाणु बलों को सक्रिय करने का निर्देश दे दिया। जिसके बाद से पूरी दुनिया में इस बात को लेकर हाहाकार मचा गया था। यही नहीं,  दोनों ही देशों के बीच चल रहे महायुद्ध के बाद अब तीसरे विश्व युद्ध की संभावना जताई जा रही है। वहीं, पूरी कोशिश की जा रही है कि कैसे भी करके युद्ध पर विराम लाया जा सकें, लेकिन अब आदगे चलकर दोनों ही देशों के बीच यह स्थिति क्या रुख अख्तियार करती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Exit mobile version