News Room Post

Bihar Firing: थम नहीं रहे नीतीश के राज में अपराध, अब बिहार के नालंदा में पार्षद के भानजे समेत 2 को मारी गई गोली

firing 1

पटना। एक तरफ बिहार के सीएम नीतीश कुमार दिल्ली में दावा करके गए कि उनके राज्य में ज्यादा अपराध नहीं हो रहे। वहीं, वारदात हैं कि थम नहीं रहे हैं। ताजा मामला नालंदा का है। नालंदा के काजी बाजार में शनिवार देर शाम वार्ड पार्षद के भानजे समेत 2 लोगों को गोली मारे जाने की खबर है। इस गोलीबारी में घायल विकास कुमार को गंभीर हालत की वजह से पटना रेफर किया गया है। दूसरा युवक शहर के निजी नर्सिंग होम में भर्ती है। उसके पैर में गोली लगी है। लोगों का कहना है कि बीते 2 दिन से बदमाश जगह-जगह रात में फायरिंग कर रहे थे। बीती देर शाम फिर इलाका गोलियों की आवाज से थर्रा उठा।

फायरिंग बंद होने के बाद पता चला कि हिलसा नगर परिषद के वार्ड नंबर 19 की पार्षद लूणी देवी का भानजा विकास कुमार और उसके साथी हरिराम को गोली लगी है। दोनों गोली लगने के बाद मौके पर गिर गए। लोगों ने तत्काल पुलिस को खबर की। स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल ले गई। जहां विकास की गंभीर हालत देख उसे पीएमसीएच पटना भेजा गया। विकास और हरिराम पर फायरिंग की वजह का पता नहीं चला है। हिलसा के डीएसपी कृष्ण मुरारी ने बताया कि आपसी विवाद में ये फायरिंग हुई। बदमाशों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

एक दिन पहले ही जमुई में दंपति को बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।

बिहार में बीते कुछ दिनों से लगातार आपराधिक वारदात हो रहे हैं। समस्तीपुर में बदमाशों ने अपने खिलाफ अभियान चला रहे इंस्पेक्टर की हत्या कर दी थी। फिर अररिया में पत्रकार को घर के बाहर बुलाकर बदमाशों ने हत्या कर दी। जमुई में रंजिश की वजह से बदमाशों ने दंपति को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से राजधानी पटना तक में दिनदहाड़े वारदात हुए थे। तब सेना के जवान की हत्या हुई थी और एक युवती को भी सिरफिरे ने गोली मार दी थी।

Exit mobile version