News Room Post

Karnataka Firing: कर्नाटक में अज्ञात बाइकसवारों ने हिंदूवादी नेताओं पर की फायरिंग, गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक में पिछले कुछ समय से कट्टरपंथी ताकतों के सिर उठाने की खबरें सामने आई हैं। यहां के उडुपी में हिजाब विवाद भी हुआ था। इसके अलावा कर्नाटक से कई बार खूंखार आतंकी भी पकड़े जा चुके हैं। राज्य के भटकल इलाके से कई आतंकियों ने देश में कहर भी बरपाया था।

firing large

बेलगाम। कर्नाटक के बेलगाम में ‘हिंदू राष्ट्र सेना’ और ‘श्रीराम सेना’ के दो नेताओं पर अज्ञात बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में श्रीराम सेना के रवि कोकिटकर गोली लगने से घायल हुए। हिंदू राष्ट्र सेना के अध्यक्ष मनोज देसुरकर भी घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक श्रीराम सेना के जिलाध्यक्ष रवि कोकिटकर और मनोज देसुरकर बेलगाम के हिंडाल्गा गांव की तरफ जा रहे थे। मराठी स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर की वजह से उन्होंने अपनी कार की रफ्तार धीमी कर ली। इसी बीच, पीछे से बाइक पर सवार तीन लोग वहां पहुंचे। बाइक पर बीच में बैठे शख्स ने फायरिंग कर दी। गोली रवि कोकिटकर और मनोज देसुरकर को लगी। रवि की गर्दन में गोली लगी है। दोनों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

रवि कोकिटकर और मनोज देसुरकर पर फायरिंग की घटना की जानकारी मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के तमाम वरिष्ठ अफसर मौके पर पहुंचे। बेलगावी थाने को घटना की जांच की जिम्मेदारी दी गई है। अस्पताल में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने हालांकि दावा किया है कि जल्दी ही फायरिंग करने वालों को दबोच लिया जाएगा। वैसे इस घटना के बाद पुलिस पर सवाल उठ रहे हैं। सवाल ये भी है कि हिंदू संगठनों के इन दो नेताओं पर आखिर फायरिंग किसने की। हिंदू संगठनों ने नाराजगी जताते हुए जल्दी हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग कर दी है।

बता दें कि कर्नाटक में पिछले कुछ समय से कट्टरपंथी ताकतों के सिर उठाने की खबरें सामने आई हैं। यहां के उडुपी में हिजाब विवाद भी हुआ था। इसके अलावा कर्नाटक से कई बार खूंखार आतंकी भी पकड़े जा चुके हैं। राज्य के भटकल इलाके से कई आतंकियों ने देश में कहर भी बरपाया था। इनमें से प्रमुख रियाज भटकल था। रियाज को कुछ साल पहले नेपाल से भारत में घुसते वक्त गिरफ्तार किया गया था।

Exit mobile version