News Room Post

Video: ‘मल्हारी’ गाने पर अभिनेता रणवीर सिंह के साथ जमकर थिरके केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, यहा देखें

ranveer singh...

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) का एक नया रूप दुबई एक्सपो (Dubai Expo) में देखने को मिला जहां केंद्रीय मंत्री बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ डांस करते देखें गए। जैसे ही इंडिया पवेलियन में केंद्रीय मंत्री और एक्टर रणवीर सिंह ने डांस किया तो वहां मौजूद दर्शक झूमने लगे। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कई गतिविधियों में हिस्सा लिया। ‘द ग्लोबल रीच ऑफ इंडियन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री’ पर रणवीर सिंह के साथ बातचीत में अनुराग ठाकुर ने कहा कि यह साल देश की आजादी का 75वां साल है, उसी को देखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अनुराग ठाकुर ने ये भी कहा, ‘दुबई एक्सपो में अब तक 2.2 करोड़ लोग आए जिसमें से 17 लाख लोग भारतीय पवेलियन में पहुंचे जो काफी बड़ा आंकड़ा है।’

आपको बता दें, रणवीर सिंह और अनुराग ठाकुर का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है रणवीर सिंह बात करते करते अचानक डांस करने लगते हैं जिसके बाद वो अनुराग ठाकुर से भी डांस करने के लिए कहते हैं। पहले तो अनुराग इंकार करते हैं लेकिन रणवीर सिंह के बार-बार कहने पर वो खुद को नहीं रोक पाते और उनके साथ थिरकने लगते हैं। अनुराग ठाकुर के ऑफिस की ओर से किए ट्वीट में भी उनके इस वीडियो को शेयर किया गया है।

इवेंट में काफी संख्या में पहुंचे लोग

अनुराग ठाकुर ने बताया कि लोग बड़ी संख्या में दुबई एक्सपो में इंडिया पवेलियन को देखने के लिए इक्ठ्ठा हुए हैं। लोगों में योग, आयुर्वेद, पर्यटन, कपड़ा और भारतीय सिनेमा जगत सहित भारतीय प्रदर्शनियों को देखने के लिए काफी उत्साह हैं। करीब 17 लाख लोगों ने इंडियन पवेलियन का दौरा किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि, ‘उनका मकसद भारत को संपन्न बनाना है, ताकि वहां लाखों नौकरियां पैदा हो सकें। अब भारत के प्रोडक्ट पूरी दुनिया में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं. अब तो विदेशी भी भारतीय फिल्मों को पसंद कर रहे हैं और हमसे जुड़ रहे हैं।’

Exit mobile version