News Room Post

UP: अयोध्या कैंट के नाम से जाना जाएगा फैजाबाद रेलवे स्टेशन, योगी सरकार ने जारी की अधिसूचना

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अब अयोध्या कैंट कर दिया गया है। जिसे लेकर अब आधिकारिक पुष्टि भी की जा चुकी है। इस मामले में आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है। जिसके मुताबिक फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदल दिया गया है। इस बात का ऐलान राज्य के मुख्य मंत्री योगी आदित्ययनाथ की ओर से हुआ था। जिसके बाद अब कुल मिलाकर, फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदल कर अयोध्या कैंट कर दिया गया है। इसकी अधिसूचना जारी हो गई है। प्रमुख सचिव,लोक निर्माण विभाग, नितिन रमेश गोकर्ण ने इस बात की अधिसूचना जारी की।

बताया गया है कि बीजेपी के सांसद लल्लू सिंह ने मुख्यामंत्री योगी आदित्यंनाथ को फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का प्रस्ताव दिया था। उन्होंने भी सरकार के इस फैसले पर काफी खुशी जताई थी। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब प्रदेश में किसी शहर या जगह के नाम में परिवर्तन किया गया है। बल्कि इससे पहले भी यूपी सरकार ने कई शहरों के नाम में बदलाव किए गए थे। यूपी की योगी आदित्यानाथ सरकार ने इससे पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज किया गया था।

वहीं फैजाबाद का नाम बदलकर भी अयोध्या किया जा चुका है। इसके साथ ही मुगलसराय रेलवे स्टेगशन का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय नगर किया गया था। तो झांसी रेलवे स्टेशन का नाम भी रानी लक्ष्मी बाई के नाम पर रखने की सिफारिश की गई है।

Exit mobile version