News Room Post

Uri Terror Attack: उरी हमले को आज 5 साल पूरे, 10 दिन बाद भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर लिया था बदला

नई दिल्ली। आज ही के दिन, 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी में भारतीय सेना पर आतंकी हमला हुआ था। भारतीय सेना के ब्रिगेड हेडक्वार्टर पर सुबह साढ़े 5 बजे ये हमला हुआ। आज उरी हमले को 5 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पूरा देश शहीदों को याद कर रहा है। भारतीय सेना के इस कैंप में 4 आतंकवादी LoC पार कर घुस गए थे और जवानों पर हमला कर दिया था।

3 मिनट के अंदर ही आतंकियों ने कैंप पर 15 से ज्यादा ग्रेनेड फेंके। इस हमले में भारतीय सेना के 19 जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हुए थे। इस हमले के बीच भी भारतीय सेना ने आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया और उनपर फायरिंग की। सेना की इस जवाबी कार्रवाई में चारों आतंकी मारे गए थे।

इस आतंकी हमले में सो रहे 14 जवान शहीद हो जाते हैं और 30 से ज्यादा जवान जख्मी भी होते हैं। लगभग 2 दशक में भारतीय सैन्यबलों पर ये सबसे बड़ा हमला था।

ये पिछले 20 साल में सेना पर हुआ सबसे बड़ा हमला था। पूरा देश इस हमले से हिल गया था। भारतीय सेना ने इस हमले का जवाब भी दिया। भारतीय सेना ने इस हमले का करारा जवाब दिया था। 10 बाद ही भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक कर बदला लिया था। 28-29 सितंबर की रात PoK में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर दी। 150 कमांडो को हेलिकॉप्टर के जरिए LoC के पार एयरड्रॉप किया गया।

Exit mobile version