News Room Post

Uttrakhand: वंदना कटारिया को CM पुष्कर सिंह धामी ने बनाया state’s Department of Women Empowerment and Child Development का ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम ने अपने परफॉर्मेंस से पूरे देश को गौरवान्वित कर दिया। इस टीम में उत्तराखंड की एक खिलाड़ी वंदना कटारिया भी शामिल थीं। वंदना कटारिया को लेकर एक बात और बता दें कि उनको उत्तराखंड सरकार ने 25 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की है। लेकिन इस सब के बीच टोक्यो ओलंपिक के महिलाओं की हॉकी स्पर्धा के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया के घरवालों के साथ अभद्रता भी की गई। इसको लेकर उनके परिजनों ने पुलिस में मामला भी दर्ज कराया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी भी की है।

वंदना कटारिया अपने परिवार के साथ हरिद्वार के रोशनाबाद गांव में रहती हैं। वंदना के परिवार वालों ने यहां तक बताया कि उनके घर के बाहर जिन लोगों ने उपद्रव मचाया वह उनके परिवार वालों के लिए जाति सूचक गालियां भी दे रहे थे। इसके साथ उपद्रवियों ने यहां तक कह दिया कि चूकि भारतीय महिला हॉकी टीम में सबसे ज्यादा खिलाड़ी दलित थीं इसलिए टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।


ऐसे लोगों को करारा जवाब देते हुए पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही उत्तराखंड सरकार ने पहले तो वंदना कटारिया को इनाम स्वरूप 25 लाख रुपए देने की घोषणा कर दी और अब उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया को राज्य के महिला अधिकारिता और बाल विकास विभाग का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया है।

Exit mobile version