News Room Post

Video: 90 साल की मां के साथ खास पल बिताते केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया यूजर्स लुटा रहे प्यार

Union Minister Arjun Munda

नई दिल्ली। सोशल मीडिया आज एक ऐसे प्लेटफार्म के रूप में उभरा है जहां लोग अपनी बातों को खुल कर सामने रखते हैं। बात चाहे खुशी की है या फिर गम की सोशल मीडिया पर लोग अपनी जिंदगी के हर पलों को शेयर करते हैं। मनोरंजन के माध्यम के तौर पर तो सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाता है ही साथ ही इसकी सहायता से लोग फर्श से अर्श तक भी पहुंच गए है। यूं तो हर वक्त ही सोशल मीडिया पर नए-नए वीडियो वायरल होते रहते हैं। इस वक्त भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। ये वायरल हो रहा वीडियो केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा का है जिसमें वो अपनी बुजुर्ग मां के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में मंत्री अर्जुन मुंडा मां के पास बैठे हुए हैं और उनसे बातें करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स खूब प्यार बरसा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्या है इस वायरल वीडियो में…

क्या है वायरल वीडियो में?

सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी मां के पास बैठे हुए हैं। मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी मां बेड पर लेटी हुई है और उन्हें प्रकृति पर्व करमा और भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्म से जुड़े गीत सुना रही हैं। इस वीडियो में मंत्री अर्जुन मुंडा भी अपनी मां की बातों को सुनकर उन पर प्यार लुटाते हुए नजर आ रहे हैं। मां-बेटे के चेहरे पर नजर आ रही खुशी, और ऐसा प्यार भरा रिश्ता देखकर अब सोशल मीडिया यूजर्स का दिल खुश हो गया है। वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स खूब सारा प्यार बरसा रहे हैं।

आपको बता दें कि केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने अपनी मां के इस वीडियो को ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कैप्शन में लिखा है कि उनकी मां 90 साल की हो गई है और बीमार है। लेकिन आज भी उन्हें  प्रकृति पर्व करमा और भगवान श्रीकृष्ण जी के जन्म से जुड़े गीत की कुछ पंक्तियां याद हैं। आगे मंत्री अर्जुन मुंडा ने लिखा है, “मेरे लिए यादगार पल!”।

Exit mobile version