News Room Post

Haryana Gangrape : 10 साल की बच्ची से हैवानियत, 7 लड़कों ने किया गैंगरेप

गुरुग्राम। हरियाणा के रेवाड़ी से एक शर्मसार करने वाली घटना सामना आई है। यहां 24 मई को 10 साल की मासूम के साथ 7 लड़कों ने गैंगरेप किया। इस घटना को स्कूल की इमारत में अंजाम दिया गया। इस मामले का पता तब चला जब इसका वीडियो सामने आया। बताया जा रहा है कि गैंगरेप में शामिल एक या उससे ज्यादा लड़कों ने घटना का वीडियो शेयर किया, जिसके बाद ये वीडियो पीड़ित लड़की के एक पड़ोसी तक पहुंचा। बाद में पड़ोसी ने पीड़ित परिवार को इस बारे में सूचित किया।

सातों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो, पीड़िता की पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। रेवाड़ी (मुख्यालय) के डीएसपी हंसराज ने इस मामले के बारे में बात करते हुए बताया, ”सभी सातों आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट, एससी,एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट,आईपीसी की धारा 376डी, 354सी और 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। हैरान करने वाली बात यह है कि सात आरोपियों में से महज एक की उम्र 18 साल है बाकी लड़कों की उम्र 10 से 12 साल के बीच है।”

पुलिस अधिकारी के मुताबकि, ‘हमारे सामने मामला सामने आने पर हमने तुरंत मामले को दर्ज करते हुए आरोपियों को पकड़ लिया। आरोपी और पीड़ति लड़की एक ही इलाके मेंं रहते हैं।’

नाबिलग लड़के की तलाश

पुलिस ने 6 आरोपियों को पुलिस हिरासत में रखा है, इनमें 18 साल का लड़का भी शामिल है। छह नाबालिग लड़कों को जुवेनाइड जस्टिस बोर्ड में पेश करने के बाद इन्हें सुधार गृह भेज दिया गया। जबकि 18 साल के नाबालिग लड़के को कोर्ट ने जेल भेज दिया। वीडियो में नजर आए नाबिलग लड़के की पुलिस तलाश कर रही है।

मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि

पुलिस का कहना है कि किसी भी लड़के ने इस वारदात की जानकारी अपने घरवालों को नहीं दी। लड़की ने भी अपने साथ हुए दुष्कर्म की इस घटना को किसी से नहीं बताया। घटना के बाद आरोपी लड़के बाकी दिनों की तरह अपनी दिनचर्या में लग गए। कुछ दिन बाद उन्होंने गैंगरेप का वीडियो आपस में सर्कुलेट किया। इसी दौरान ये वीडियो लड़की के पड़ोसी के फोन पर आया। पड़ोसी ने इस घटना की जानकारी लड़की के पिता को दी। पुलिस का कहना है कि उसने लड़की का मेडिकल कराया जिसमें उसके साथ दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई।

Exit mobile version