News Room Post

Viral Video: मनपसंद नहीं बजा एंट्री सॉन्ग, तो नाराज दुल्हन ने अंदर जाने से किया मना, लोगों ने बताया बेचारे दूल्हे का हाल!

viral video

नई दिल्ली। दूल्हे-दुल्हन की एंट्री शादियों में सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। आजकल की शादियों में ज्यादातर दूल्हनें डांस के साथ एंट्री पसंद करती है। अक्सर सोशल मीडिया पर इसके वीडियोज वायरल भी होते रहते हैं लेकिन तब क्या हो जब दुल्हन एंट्री के लिए तैयार हो लेकिन उसका पसंदीदा गाना न बजे। ऐसे में शादी में अड़चन भी आ सकती है!। जी हां, अगर आपको यकीन नहीं हो रहा तो ये वीडियो ही देख लीजिए जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो…

इस वायरल हो रहे वीजियो में देखा जा सकता है कैसे दुल्हन अपने पसंद का गाना न बजने से नाराज है और स्टेज पर जाने से मना कर रही है। वीडियो में दूल्हन को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि वही गाना बजेगा। इस दौरान दूल्हन के पास खड़े लोग उसे समझाने की कोशिश करते हैं तो कुछ दूल्हन को देख चुप खड़े हैं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। कुछ लोग दूल्हन की मासूमियत पर फिदा हो रहे हैं तो वहीं कुछ कह रहे हैं ये जनरेशन कहां जा रही है?

बता दें, इस वीडो को सोशल मीडिया पर कई जगह शेयर किया गया है। ट्विटर पर इसे काफी पसंद किया जा रहा है। कई लोग दूल्हन के इस रिएक्शन को लेकर दूल्हे का हाल भी जाहिर कर रहे हैं। कई लोगों ने ग्राफिक्स और मीमस शेयर कर मंडप में बैठे लोगों का हाल बताया है तो वहीं कुछ ये सवाल कर रहे हैं कि शादी के बाद क्या होगा।

इस वायरल हो रहे वीडियो को एक इंस्टाग्राम पेज theweddingbrigade से शेयर किया है जिसे 22 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

Exit mobile version