News Room Post

Viral Video: मंडप पर दुल्हन को आई तेज नींद, तो पीछे बैठे लड़के ने उठाया फायदा और कर दी किस

viral video

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर शादियों के वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं। भारतीय शादी में रस्में इतनी सारी होती हैं, कि वह कई दिनों तक चलती है। ऐसे में रिश्तेदारों के साथ दूल्हा-दुल्हन का थक जाना भी स्वाभाविक है। कभी-कभी तो यह थकान इतनी ज्याता हो जाती है, कि रस्मों के बीच में ही नींद आने लगती है। वहीं सोशल मीडिया पर शादी का एक फनी वीडियो वायरल हो रहा है, जहां थकावट की वहज से दुल्हन को नींद आ जाती है, तो वहीं एक लड़का उसका पूरा फायदा उठाता है।

मंडप में आई दुल्हन को नींद

शादी का यह मजेदार वीडियो सोशल साइट इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन शादी की रस्में पूरी करने के लिए मंडप के नीचे बैठे हुए हैं। तभी दुल्हन को नींद आने लग जाती है और वो रस्मों के बीच ही बैठे-बैठे सो जाती है। हालांकि एक महिला इशारे करके उसे उठाने की कोशिश भी करती है लेकिन दुल्हन की नींद इतनी गहरी होती है कि उसे पता ही नहीं चलता तभी एक लड़का उसकी नींद का फायदा उठाते हुए नजर आता है।

दुल्हन को लड़के ने किया किस

गहरी नींद में हर चीज से बेखबर दुल्हन के पीछे बैठा एक लड़का तो जैसे इसी मौके के इंतजार में था। और देखते ही देखते उसने अचानक दुल्हन को किस कर दिया। वीडियो के कैप्शन में लड़के को बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना बताया गया है। दुल्हन के इतने पास बैठे होने से अनुमान लगाया जा सकता है कि वह दुल्हन का भाई होगा। बता दें कि सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभी तक हजारों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं, वहीं वीडियो पर कई कमेंट भी किए जा रहे हैं।

Exit mobile version