News Room Post

Viral Video: स्कूल की छत पर बंदर ने इस तरह फहराया झंडा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Viral Video: वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो बंदर स्कूल की छत पर खड़े हुए है। दोनों ने मिलकर झंड़ा फहराने की कोशिश भी की। जैसे ही वह रस्सी खींचते हैं झंडा सही खुल नहीं पाता। जिसके बाद बंदर ऊपर चढ़ा और झंडा सही से खोला।

नई दिल्ली। बंदर अपनी उछल-कूद के लिए जाना जाने वाला जीव है। बंदर कई तरह की अजीबोगरीब हरकत करता है। यही वजह है कि बंदरों के कई वीडियो भी इंटरनेट पर देखे जाते हैं। एक बंदर का ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसे देखकर आप भी यह कर देंगे की बंदर भले ही जानवर है लेकिन उसे सब पता है। दरअसर वायरल हो रहा यह वीडियो एक स्कूल में शूट किया गया है। जहां छत पर चढ़े दो बंदर तिरंगा झंडा फहराने की कोशिश कर रहे हैं। जब एक बार में झंडा नहीं खुलता है. इसके बाद बंदर खुद थोड़ा ऊपर चढ़ता है और उसने तिरंगा झंडा दिया।

वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो बंदर स्कूल की छत पर खड़े हुए है। दोनों ने मिलकर झंड़ा फहराने की कोशिश भी की। जैसे ही वह रस्सी खींचते हैं झंडा सही खुल नहीं पाता। जिसके बाद बंदर ऊपर चढ़ा और झंडा सही से खोला। जिसके बाद फूलों की बारिश होने लगी। फिर बंदर को भी अहसास हो जाता है कि उसने बिल्कुल सही तरीके से झंडा फहराया है।

यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। तो वहीं कई यूजर्स ने इस पर कई मजेदार कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने कहा कि बंदर को जानवर होने के बावजूद झंडे को सही तरीके से फहराना आता है। तो वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि इंसानों को सीखने की जरूरत है इससे…! इसके अलावा भी कई यूजर्स ने इस पर मजेदार कमेंट्स किए है।

Exit mobile version