News Room Post

Agra News: ‘नमाज़ पढ़ने गए, रोज़े गले लग गए’..हैदराबाद के पर्यटकों ने ताजमहल में पढ़ी नमाज़ तो हुए गिरफ्तार

Agra News: इन गिरफ्तार किए गए लोगों पर आगरा के ताजमहल परिसर की मस्जिद में नमाज पढ़ने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है गिरफ्तार किए गए लोगों में से 3 हैदराबाद के हैं तो वहीं एक आजमगढ़ का रहने वाला है। चारों मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। ध्यान हो कि केवल शुक्रवार को ही नमाज अदा करने की इजाजत होती है। 

TAJMAHAL

नई दिल्ली। देश में इन दिनों वैसे ही मंदिर-मस्जिदों के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। एक धर्म दूसरे धर्म की आस्था से जुड़ी जगहों पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। पहले से बिगड़े हुए इन हालातों से लोग परेशान हैं। इसी क्रम में अब कुछ लोगों द्वारा आगरा में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई है। दरअसल, पुलिस ने ताजमहल का दीदार करने आए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तार किए गए लोगों पर आगरा के ताजमहल परिसर की मस्जिद में नमाज पढ़ने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है गिरफ्तार किए गए लोगों में से 3 हैदराबाद के हैं तो वहीं एक आजमगढ़ का रहने वाला है। चारों मस्जिद में नमाज पढ़ रहे थे। ध्यान हो कि केवल शुक्रवार को ही नमाज अदा करने की इजाजत होती है।

वहीं, जैसे ही ताज की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवानों को चारों पर्यटकों के नमाज पढ़ने की जानकारी मिली तो उन्होंने इन पर्यटकों को गिरफ्तार कर लिया और स्थानीय ताजगंज पुलिस थाने के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 153 के तहत मामला दर्ज किया है।

मामले पर पुलिस के दिए गए बयान की मानें तो पर्यटकों ने नियमों के खिलाफ जाकर ये काम किया है। इस घटना से माहौल खराब हो सकता था। यही कारण है कि चारों पर्यटकों के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया है। फिलहाल पुलिस इन लोगों के दस्तावेजों की जांच में जुटी है।

Exit mobile version