News Room Post

Bengal Election 2021 LIVE: बंगाल में छठे चरण का मतदान जारी, 1 बजे तक 57.30% वोटिंग

Bengal Election 2021

नई दिल्ली। कोरोना महासंकट के बीच आज पश्चिम बंगाल में छठे चरण के तहत चार जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग जारी है। इसमें एक करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। बता दें कि इस चरण में चार जिलों उत्तर 24 परगना, उत्तर दिनाजपुर, नदिया और पूर्व बद्रधमान की कुल 43 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है।

अपडेट-

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 6वें चरण में सुबह 9:30 बजे तक 17.19% मतदान हुआ है।

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय ने उत्तर 24 परगना जिले के कांचरापाडा में बूथ संख्या 141 पर राज्य विधानसभा चुनाव के छठे चरण के लिए अपना वोट डाला।

पश्चिम बंगाल भाजपा उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने विधानसभा चुनाव के छठे चरण में बैरकपुर में मतदान किया।

Exit mobile version