News Room Post

West Bengal: आखिर क्यों हो रही इस भाजपा MLA की तारीफ, न पैसा, न गाड़ी, झोपड़ी में रहने वाली चंदना बाउरी के बारे में जानिए

West Bengal: भाजपा नेता सुनील देवघर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, चंदना बाउरी बनी BJP बंगाल की विधायिका, जिसकी उम्र भर की जमा पूंजी केवल ₹31985/- है, जो झोपड़ी में रहती है, जो एक गरीब मज़दूर की पत्नी है, जो अनुसूचित जाति से आती है, 3 बकरियाँ व 3 गौएं उसकी सम्पत्ति है।

Chandana Bauri bjp

नई दिल्ली। 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनाव परिणामों के नतीजे घोषित हो चुके है। इन विधानसभा चुनावों में कई बड़े नेता हैं जिन्हें हार का सामना करना पड़ा है। पश्चिम बंगाल की बात करें, तो टीएमसी लगातार तीसरी बार सत्ता में काबिज होने में सफल रही है, लेकिन पार्टी की मुखिया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नजदीकी मुकाबले में भाजपा के शुभेंदु अधिकारी से चुनाव हार गईं। हालांकि भाजपा बंगाल में सरकार बनाने में कामयाब नहीं हो पाई हो, मगर भाजपा की एक महिला विधायक की जीत खूब सुर्खियों में है। दरअसल भाजपा के टिकट पर सालतोरा (Saltora) सीट से चुनाव लड़ने वाली चंदना बाउरी (Chandana Bauri) ने तृणमूल कांग्रेस के संदीप मंडल को मात दे दी है। बता दें कि, चंदना के पति सरबन दिहाड़ी का काम करते हैं, वो एक राजमिस्त्री हैं। वो एक दिन में 400 रुपये कमाते हैं।

भाजपा नेता सुनील देवघर ने ट्वीट कर जानकारी दी कि, चंदना बाउरी बनी BJP बंगाल की विधायिका, जिसकी उम्र भर की जमा पूंजी केवल ₹31985/- है, जो झोपड़ी में रहती है, जो एक गरीब मज़दूर की पत्नी है, जो अनुसूचित जाति से आती है, 3 बकरियाँ व 3 गौएं उसकी सम्पत्ति है।

चंदना बाउरी की जीत इसलिए भी सुर्खियों में है क्योंकि वो एक साधारण परिवार से आती हैं और संपत्ति के नाम पर उनके पास एक झोपड़ी और कुछ पैसे हैं। वहीं उनकी जीत को लोग आम महिला की जीत बता रहे हैं। ट्विटर पर लोगों ने उनको जमकर बधाई दे रहे है।

Exit mobile version