नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल (West Bengal) में नंदीग्राम (Nandigram) में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कोलकाता के SSKM अस्पताल में इलाज जारी है। वही ममता बनर्जी के सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए है। ममता बनर्जी ने कहा, “मैं अपनी कार के बाहर दरवाजा खोलकर खड़ी थी। मैं प्रार्थना करने के लिए एक स्थानीय मंदिर में जाने वाली थी। कुछ लोगों ने अचानक आकर कार के दरवाजे को धक्का दिया, जिससे मेरे पैर में चोट आई।”
মাননীয়া @MamataOfficial-কে তাঁর মনোনয়নপত্র জমা দেওয়ার দিনই নন্দীগ্রামে আক্রমণ করা হল। ৪-৫ জন মিলে তাঁকে উদ্দেশ্যপ্রণোদিতভাবে ধাক্কা দেয় যার ফলে তাঁর পায়ে ভীষণ রকম চোট লাগে। এটা পরিষ্কার ষড়যন্ত্র এবং পরিকল্পনামাফিক কারণ তাঁর কিছুক্ষন আগেই দিদি বিপুল জনসমর্থন পান। (1/2) pic.twitter.com/PpR0MH46pN
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) March 10, 2021
इस मामले में टीएमसी आज राज्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात करेंगे। यह मुलाकात दोपहर 12 बजे होगी। इस बीच चुनाव आयोग ने राज्य निर्वाचन अधिकारी से घटना पर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है। यह रिपोर्ट कल शाम 5 बजे तक मांगी गई है।
West Bengal: A TMC delegation to meet Election Commission officers in Kolkata today & file a complaint about the alleged attack on party chief Mamata Banerjee in Nandigram yesterday.
A BJP delegation will also meet the commission to demand a proper enquiry into the incident.
— ANI (@ANI) March 11, 2021
घटनास्थल पर पहुंचे डीएम-एसपी
ममता बनर्जी पर कथित तौर पर हमले की जांच शुरू हो गई है। पूर्व मेदिनीपुर के डीएम विभू गोयल और एसपी प्रवीण प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे हैं। जहां हमला हुआ था, वहां मिठाई की दुकान लगाने वाले निमाई मैती ने पूरा घटनाक्रम बताया है।
West Bengal: Purba Medinipur District Magistrate Vibhu Goel and SP Praveen Prakash visit Birulia Bazar in Nandigram where Chief Minister & TMC chief Mamata Banerjee suffered injuries after allegedly being pushed by unidentified people yesterday evening. pic.twitter.com/OYtIgvfa91
— ANI (@ANI) March 11, 2021
नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के एक अस्पताल में हैं। उनके पैर पर प्लास्टर चढ़ाया गया है। बनर्जी के भतीजे और तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने उनकी फोटो ट्विटर पर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए अभिषेक बनर्जी ने लिखा है, “बंगाल बीजेपी, आप 2 मई रविवार को बंगाल के लोगों की ताकत देखेंगे। तैयार हो जाइए।”
.@BJP4Bengal Brace yourselves to see the power of people of BENGAL on Sunday, May 2nd.
Get READY!!! pic.twitter.com/dg6bw1TxiU
— Abhishek Banerjee (@abhishekaitc) March 10, 2021
नंदीग्राम में नामांकन दाखिल करने के बाद उनकी एक रात वहीं रुकने की योजना थी लेकिन इस घटना के बाद उन्हें 130 किमी दूर कोलकाता वापस जाना पड़ा। फिर देर रात उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबरों के मुताबिक उनके पैर, कंधे और गर्दन में चोटें आई हैं। उन्हें दर्द निवारक दवाएं दी गई हैं। एसएसकेएम हॉस्पिटल के डायरेक्टर मणिमॉय बंदोपाध्याय ने मीडिया को बताया, “प्रारंभिक परीक्षा से पता चलता है कि उनके बाएं टखने और पैर की हड्डी में चोट लगी है। साथ ही दाएं कंधे, गर्दन में भी उन्हें चोटें आईं हैं। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री ने सीने में दर्द होने और सांस फूलने की शिकायत की। उन्हें 48 घंटे तक कड़ी निगरानी में रखा जा रहा है।”