News Room Post

Uttarakhand: जब कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की धर्मपत्नी बनी फरियादी, पहुंची पति के दफ्तर, जानिए क्या है मामला

ganesh joshi

नई दिल्ली। अक्सर लोग अपनी परेशानी या शिकायत को लेकर बड़े अधिकारियों या फिर मंत्रियों के पास पहुंचते हैं। जनता द्वारा की गई इन शिकायतों को वो दूर करने का प्रयास भी करते हैं। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री लोगों की फरियाद सुनने के लिए जनता दरबार भी लगाते है। लेकिन जब किसी मंत्री की पत्नी ही अपनी समस्या को लेकर फरियादी के तौर पर पहुंच जाए। ऐसा अपने बहुत कम सुना होगा। कुछ ऐसा ही मामला उत्तराखंड से आया है। जहां धामी सरकार में मंत्री गणेश जोशी के साथ ऐसा ही हुआ है, जब उनकी पत्नी निर्मला जोशी फरियादी बनकर उनके ऑफिस पहुंच गई। मंत्री गणेश जोशी ने भी पत्नी से एक सामान्य फरियादी की तरह मुलाकात की।

दरअसल शुक्रवार को मंत्री गणेश जोशी की पत्नी फरियादी बनकर उनके न्यू कैंट रोड़ स्थित कैंप दफ्तर में पहुंची और गुहार भी लगाई। निर्मला जोशी दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान को नि:शुल्क भूमि आवंटन की अपनी समस्या को लेकर मंत्री गणेश जोशी को अवगत करवाया। बता दें कि निर्मला जोशी दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की उपाध्यक्ष भी हैं। इस दौरान उनके साथ प्रतिनिमंडल के लोग भी साथ में मौजूद रहे।

उधर मंत्री गणेश जोशी ने प्रकरण पर तत्काल संज्ञान लिया और नगर आयुक्त से फोन पर बातचीत की। साथ ही उन्होंने नगर आयुक्त को समस्या से आवगत कराकर जल्द से जल्द निदान करने का निर्देश दिया। इसके बाद उन्होंने दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान के लोगों को समस्या का हल कराने का भी पूरा भरोसा दिलाया। इस दौरान निर्मला जोशी के साथ दीनदयाल सेवा प्रतिष्ठान की अध्यक्ष शोभा वर्मा, विनोद उनियाल उपस्थित रहे।

Exit mobile version