News Room Post

Presidential Election 2022: जब द्रौपदी मुर्मू ने पीएम से पूछा सवाल- क्या मैं राष्ट्रपति बनने लायक हूं?, जानिए मोदी ने क्या दिया जवाब

pm modi

नई दिल्ली। देश को जल्द ही नए महामहिम मिलने वाले हैं। चुनाव आयोग इस चुनाव (राष्ट्रपति चुनाव) के लिए तारीख का ऐलान कर चुका है। आने वाली 18 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे और इसके दो दिन बाद ही 21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे। बता दें कि मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (ram nath kovind) का कार्यकाल कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है। ऐसे में नए राष्ट्रपति के लिए उम्मीदवारों का भी नाम सामने आ चुके हैं। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया गया है। तो वहीं, विपक्ष ने यशवंत सिन्हा के नाम को राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर आगे रखा है।

इसी क्रम में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू रांची पहुंची तो काफी भावुक अंदाज में नेताओं से मिलीं। बातचीत के दौरान बार-बार उनका गला रुंधा हुआ दिखा। इस दौरान मुर्मू ने पुराने दिनों की यादों को भी ताजा किया। बातचीत के दौरान मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ हुई उस मुलाकात को भी याद किया जब उन्होंने एनडीए की तरफ से उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया। मुर्मू ने भावुक होते हुए बताया जब पीएम मोदी ने उनसे कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से आपको चुना गया है तो मुर्मू ने उनसे कहा था कि वो एक छोटा से गांव से आती हैं। पहले शिक्षक और फिर मंत्री बनीं, लेकिन क्या वो राष्ट्रपति बनने के लायक हैं?

द्रौपदी मुर्मू ने आगे बताया कि पीएम ने उनकी इस बात पर हौसला बढ़ाते हुए कहा उनके साथ पूरा देश है। देश के लोग ही उनकी ताकत है और सबसे बढ़कर संविधान और संविधान के द्वारा दी गई ताकत है। संविधान ही उनका मार्गदर्शन करेगा। इसके आगे द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि उन्हें जब राज्यपाल बनाने का फैसला लिया गया था, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही ये कहा था कि उन्हें झारखंड भेजा जा रहा है। वो वहां के गांव-गांव में जाएं। लोगों की समस्याएं को सुनें और जानें। द्रौपदी मुर्मू ने आगे बताया कि प्रधानमंत्री ने झारखंड में बतौर राज्यपाल उनके किए गए काम को बेहतरीन बताया। यही कारण है कि उन्हें पहली बार एक आदिवासी समाज की महिला को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया।

सोरेन ने किया स्वागत, शुभकामनाएं भी दीं

झारखंड की पूर्व राज्यपाल व राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू रांची आने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें शुभकामनाएं दी। हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर मुर्मू के रांची आने को लेकर लिखा, ‘एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू झारखंड आ रही है। भगवान बिरसा की पावन धरती पर उनका हार्दिक स्वागत है।’ हेमंत सोरेन ने इसी ट्वीट में द्रौपदी मुर्मू को जोहार कह शुभकामनाएं दी। है।

Exit mobile version