News Room Post

Ideas of India 2023: ‘मैं जब भी यहां आती हूं…’, पूर्व ब्रिटिश पीएम लिज ट्रस की मुंबई से जुड़ी हैं खास यादें, भारत को लेकर कही ये बात

Ideas of India 2023

नई दिल्ली। आज दुनिया भारत का लोहा मानती है। मोदी सरकार द्वारा विरोधियों के खिलाफ सख्त फैसलें और लगातार देश को आगे ले जाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सरकार के ही इन प्रयासों का आज नतीजा है कि भारत की लगातार बढ़ रही अर्थव्यवस्था से हर देश सीख ले रहा है। कुछ ही सालों में भारत जिस तरह तेज गति से अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अग्रसर है उससे दुनिया के देश हैरान भी हैं। शिक्षा, विज्ञान, तकनीक जैसे हर एक क्षेत्र में भारत आज मिसाल बन रहा है। भारत देश की इस उपलब्धि की वजह से ही दूसरे देशों के दिग्गज भी भारत के साथ अपने संबंध जोड़ने की चाह रखते हैं। भारत में अब दूसरे देशों के राजनेताओं के आने का सिलसिला पहले के मुकाबले काफी बढ़ चुका है।

ब्रिटेन की पूर्व पीएम लिज ट्रस (Liz Truss) भी इन दिनों भारत में हैं। लिज ट्रस एबीपी नेटवर्क (ABP Network) के दो दिवसीय कार्यक्रम ‘आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2023’ (Ideas of India Summit 2023) में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मुंबई शहर को लेकर अपनी उत्सुक्त व्यक्त की साथ ही भारत की भी जमकर सराहना की…

मुंबई से है ब्रिटेन की पूर्व पीएम लिज ट्रस का खासा नाता

मायानगरी मुंबई में एबीपी नेटवर्क (ABP Network) के दो दिवसीय कार्यक्रम ‘आइडियाज ऑफ इंडिया समिट 2023’ (Ideas of India Summit 2023) की शुरुआत हो गई है। इस कार्यक्रम के दौरान लिज ट्रस ने मुंबई को लेकर अपने दिल की भावनाओं को बताया और कहा कि मुंबई को लेकर उनके अंदर खूब सारा उत्साह भरा रहता है। 90 के दशक में वो पहली बार यहां आई थी। आज भी जब वो मुंबई आती हैं तो वो उत्सुकता उनमें और भी बढ़ जाती है। आगे ब्रिटेन की पूर्व पीएम लिज ट्रस ने कहा कि जिस तरह से इस वक्त भारत मेंजी 20 को लेकर तेजी से तैयारियां चल रही है वो तारीफ के काबिल है।

भारत को लेकर कही ये बात

मुंबई को लेकर तो ब्रिटेन की पूर्व पीएम के मन में उत्साह है ही साथ ही भारत को लेकर वो क्या सोचती है इसका भी खुलासा उन्होंने किया। कार्यक्रम में लिज ट्रस (Liz Truss) ने कहा कि वो भारत को आज दुनिया के बीच उभरती हुई ताकत के तौर पर देखती हैं। भारत जिस तरह से आगे बढ़ रहा है वो सराहनीय है। भारत आज ऐसी मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ आगे बढ़ रहा है कि दुनिया उसे सुनने के लिए तैयार है। लोकतांत्रिक देश होते हुए भारत में हम अपने भविष्य के लिए सबसे बड़ी उम्मीद देखते हैं।

Exit mobile version