News Room Post

Bharat Jodo Yatra: बनिहाल में क्यों रोकी गई ‘भारत जोड़ो यात्रा’, सुनिए खुद राहुल गांधी की जुबानी

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे। जो पुलिस वाले भीड़ को कंट्रोल करते है रस्सियों को मैनेज करते है। वो चले गए या दिखे नहीं। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और आगे नहीं चल सकते।

Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress Leader Rahul Gandhi) अपनी भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) को लेकर लगातार सुर्खियों में बने रहते है। राहुल गांधी की ये यात्रा जम्मू-कश्मीर पहुंच चुकी है। 31 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा को समाप्त हो जाएगी। इसी बीच भारत जोड़ो यात्रा को लेकर आज विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक एक बार फिर से चूक का मामला सामने आया है। दरअसल शुक्रवार को राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने के बाद कुछ ही दूरी पर बनिहाल में उनकी यात्रा को रोक दी गई। इस दौरान राहुल गांधी के साथ जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भी यात्रा में शामिल हुए थे। पुलिस ने सुरक्षा का हवाला देते हुए उनको अपने साथ लेकर अनंतनाग पहुंची। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया यात्रा को सुरक्षा नहीं मिली। जिसकी वजह से यात्रा को रोकी गई। वहीं इस पूरे विवाद पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने खुद बताया कि आखिर किस वजह से बनिहाल में उन्हें अपनी यात्रा को रोकनी पड़ी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई। टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे। जो पुलिस वाले भीड़ को कंट्रोल करते है रस्सियों को मैनेज करते है। वो चले गए या दिखे नहीं। मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और आगे नहीं चल सकते। मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी बाकी लोग यात्रा कर रहे थे।

राहुल गांधी ने अपनी सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए कहा कि,  भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है। आशा करता हूं कि कल और परसों यात्रा के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। बता दें कि आज जब राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की तो कुछ ही मिनट के बाद बनिहाल में उनकी यात्रा को रोक दिया गया। जिसका वीडियो कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई लोग एकाएक राहुल गांधी के पास पहुंच जाते है।

कांग्रेस पार्टी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, सुरक्षा की इतनी बड़ी चूक यात्रा के 133 दिनों में नहीं हुई। रस्से कांग्रेस के कार्यकर्ता खींच रहे हैं, कहां है जम्मू कश्मीर की पुलिस? जम्मू कश्मीर में केंद्र का शासन है, इस चूक की ज़िम्मेदारी किसकी? आख़िर राहुल गांधी की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई?

Exit mobile version