News Room Post

UP: यूपी में सशक्‍त, सुरक्षित और स्वाबलंबी हो रही नारी, महिलाओं के लिए वरदान बना मिशन शक्ति अभियान

MISSION SHAKTI UP

लखनऊ। प्रदेश की महिलाओं को सशक्‍त, स्‍वावलंबी बनाने और सुरक्षित माहौल देने का संकल्‍प लिए योगी सरकार के वृहद अभियान से यूपी की महिलाओं को संबल मिला है। आज प्रदेश की महिलाएं योगी सरकार की स्‍वर्णिम योजनाओं से न सिर्फ खुद का बल्कि दूसरी महिलाओं के जीवन में उजाला कर रहीं हैं। एक जनपद एक उत्‍पाद के तहत आज प्रदेश की महिलाओं और बेटियों के कदम रोजगार के पथ पर बढ़े हैं। एक जनपद एक उत्‍पाद के तहत महिलाएं अपने संग दूसरी महिलाओं को जोड़ उनको सशक्‍त बनाने का कार्य कर रही हैं।

राजधानी लखनऊ की प्रीत‍ि कालरा भी उन महिलाओं में से एक हैं जिन्‍होंने दूसरी महिलाओं के जीवन को खुशियों से रोशन किया है। प्रदेश सरकार की ओडीओपी योजना से जुड़कर आज प्रीत‍ि ने अपनी अलग पहचान बनाई है। आरी, जरदोजी और चिकनकारी का कार्य कर मुकाम हासिल किया है। उन्‍होंने बताया कि योगी सरकार की इस योजना से महिलाओं को प्रोत्‍साहन मिला है आज वो व्‍यापार के क्षेत्र में उतर अपने आप को साबित कर पा रही हैं। ओडीओपी के तहत मुझे 20 लाख का लोन मिला जिससे मैंने मशीनें खरीदी और अपने व्‍यापार को बढ़ाया।

दूसरी महिलाओं का बनी सहारा

प्रीति ने न सिर्फ खुद की जिंदगी को बदला बल्कि आर्थिक तंगी से जूझ रही दूसरी महिलाओं की जिंदगी में बड़ा बदलाव लाया है। वो बताती हैं कि प्रत्‍येक वर्ष 30 लाख रुपए की आय होने लगी है। इसके साथ ही लगभग 200 से अधिक महिलाओं को रोजगार से जोड़ा है। उन्‍होंने बताया कि महिलाओं को प्रशिक्षण भी देती हूं अब तक लगभग 1000 महिलाओं को प्रशिक्षित कर चुकी हूं।

महिलाओं के लिए वरदान बना मिशन शक्ति अभियान

प्रीति ने बताया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ द्वारा शुरू किए मिशन शक्ति अभियान यूपी की महिलाओं के लिए वरदान साबित हुआ है। इस अभियान से महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी संग योगी सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी मिली है। ओडीओपी जैसी योजनाओं से अपने शहर, अपने गांव में ही लोगों को रोजगार मिलने से महिलाओं को घर के साथ जीविका दोनों को चलाने में मदद मिल रही है। उन्‍होंने बताया कि मैं खुद इस मिशन से जुड़ ग्रामीण शहरी महिलाओं को जागरूक कर रही हूं। मेरे द्वारा विभिन्‍न जागरूकता अभियानों के जरिए मिशन शक्ति के पहले और दूसरे चरण में लगभग 1000 महिलाओं को जागरूक किया जा चुका है।

Exit mobile version