News Room Post

Kolkata Local Train Fight Video: कोलकाता की लोकल ट्रेन में महिलाओं का दंगल, एक-दूसरे पर बरसाए चप्पल और घूंसे

नई दिल्ली। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई वीडियो वायरल होते रहते है। कई वीडियो मजेदार होते है तो कुछ आक्रामक होते है। लेकिन ऐसे ही कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो जाते है। वैसे तो सार्वजनिक वाहनों में यात्रियों के बीच किसी न किसी वजह से बहस हो जाती है। कई बार बात मारपीट पर आ जाती है। इसी क्रम में ट्रेन में महिलाओं के एक ग्रुप के फाइट का वीडियो सामने आया है। दरअसल कोलकाता की लोकल ट्रेन में महिलाएं भिड़ते नजर आ रही है। बताया जा रहा है किसी बात को लेकर महिलाओं के बीच बहस हो जाती।

इसके बाद दोनों में महिलाओं की टोली में गुस्सा इस कदर बढ़ जाती है कि एक दूसरे पर मारने उतारू हो जाते है और हाथापाई करने लगते है। इतना ही नहीं महिलाएं दे दना दन चप्पलों बारिश कर देती है। साथ ही एक दूसरे के बाल भी नोचते हुई दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो देखा जा सकता है कि महिलाएं एक दूसरे पर घूंसा और चप्पल बरसा रही है। ये फाइट चलती ट्रेन में होती है। हालांकि महिलाओं के बीच मारपीट क्यों होती है इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।

वहीं महिलाओं की लड़ाई को देखते हुए पास में खड़ी दूसरे औरतें मामले को शांत कराने की कोशिश करती है। हालांकि किस तरह से मामले को ठंड़ा किया जाता है। वहीं पास में खड़ा एक लड़का इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अपने मोबाइल में कैप्चर कर लेता है। इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है।

Exit mobile version