News Room Post

Indian Army: भारतीय सेना में महिला अफसरों को मिलेगी पुरुष समकक्षों संग बराबरी, होगा प्रमोशन

Indian Army

नई दिल्ली। महिलाओं की सुरक्षा, उनकी समृद्धि और उन्हें भी पुरुषों के बराबर लाने के लिए सरकार अनेकों कदम उठा रही है। इसी क्रम में अब भारतीय सेना (Indian Army) में कार्यरत महिला अधिकारियों को कर्नल (Colonel) पद पर प्रमोशन दिया जा रहा है। कर्नल (108 women officers to be Colonels) पद के लिए करीब 80 महिला अधिकारियों को प्रमोशन दिया जाएगा। ऐसा पहली बार होगा जब महिला अधिकारी हथियारों और सेवाओं में कमांड इकाइयों के लिए योग्य होंगी।

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वर्तमान में सेना मुख्यालय में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से कर्नल के पद पर पदोन्नति के लिए महिला अधिकारी विशेष संख्या 3 चयन बोर्ड की कार्रवाई चल रही है। इसकी शुरुआत बीते 9 जनवरी से हुई थी। महिला अधिकारियों को भी पुरुष समकक्षों के बराबर लाया जा सके इसलिए ये फैसला लिया गया है।

इन महिला अधिकारियों की होगी पदोन्नति

1992 से 2006 के बैच तक की 108 रिक्तियों के लिए 244 महिला अधिकारियों पर पदोन्नति पर चर्चा की जा रही है। इन 244 महिला अधिकारियों में इंजीनियर्स, सिग्नल, आर्मी एयर डिफेंस, इंटेलिजेंस कोर, आर्मी सर्विस कोर, आर्मी ऑर्डिनेंस कोर और इलेक्ट्रिकल के अलावा कई हथियारों और सेवाओं में शामिल अफसर शामिल हैं।

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि आर्मी एयर डिफेंस में तीन रिक्तियों के विरुद्ध सात महिला अधिकारियों की पदोन्नति पर चर्चा है। ऐसे में खुफिया कोर में पांच रिक्तियों के विरुद्ध 7 महिला अधिकारियों की पदोन्नति, सेना सेवा कोर और सिग्नल कोर के लिए मौजूदा 14 और 18 रिक्तियों के खिलाफ के लिए 29 और 42 महिला महिला अधिकारियों की पदोन्नति पर विचार किए जा रहे हैं।

Exit mobile version