News Room Post

Bihar Elections 2020: बिहार चुनावों में महिलाओं ने की बंपर वोटिंग, लगातार तीसरे चुनाव में पुरुषों से ज्यादा किया मतदान

bihar elevtion female voting2

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) के एग्जिट पोल्स (Bihar Chunav Exit Polls 2020) सामने आ गए हैं। जो सत्ता परिवर्तन की भविष्यवाणी कर रहे हैं। इसी बीच चुनाव को लेकर राज्य से बड़ी खबर आ रही है। दरअसल, इस बार बिहार चुनावों में महिलाओं ने पुरुष से ज्यादा वोटिंग की है।

लगातार तीसरे चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा किया मतदान

लगातार तीन चुनाव में महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में ज्यादा वोटिंग की है। इस बार के विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने जहां 59.7% वोटिंग की है वहीं, पुरुषों का प्रतिशत 54.7% है। जिस तरह से नीतीश कुमार सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओं का मिलता रहा है ऐसे में आधी आबादी का ज्यादा मतदान विपक्षी दलों को थोड़ा चौकन्ना कर रहा है। हालांकि पूरी तस्वीर 10 नवंबर को साफ हो जाएगी, जब चुनाव के नतीजे आएंगे।

2015 के विधानसभा चुनावों में महिलाओं ने सबसे ज्यादा 60.5% वोटिंग की थी और 53.3 फीसदी पुरुषों ने वोट डाले थे। इसका फायदा नीतीश को मिला था और उनकी सत्ता में वापसी हुई थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में 54.9% पुरुषों ने वोट डाले थे जबकि महिलाओं का प्रतिशत 59.6 रहा था। लोकसभा चुनाव में राज्य की 40 सीटों में से 39 पर जीत मिली थी। ऐसे में 2020 में महिलाओं के मतदान ज्यादा खास है।

महिलाओं की वोटिंग से NDA खेमे में उत्साह

बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने पुरुष के मुकाबले 5% ज्यादा वोटिंग की है। नीतिश कुमार महिलाओं के लिए कई योजना लाए, ऐसे में महिलाओं के वोट उनके लिए काफी जरुरी है। इससे NDA खेमे में कापी उत्साह नजर आ रहा है। वहींं, एग्जिट पोल्स के मुताबिक तेजस्वी आगे है। ऐसे में 10 नवंबर को तस्वीर साफ होगी कि बिहार का ताज किसके सर आएगा।

Exit mobile version