नई दिल्ली। साल 2022 की विदाई और 2023 के स्वागत की तैयारियां जोरों पर है। इस साल किस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तलाक मचाया और किस फोटो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। इस खबर में आज हमको इस खबर में साल 2022 के धमाकेदार वीडियो के बारे में बताने जा रहे है।
ऑस्कर में सुनाई दी थप्पड़ की गूंज-
ऑस्कर मंच में कभी थप्पड़ की गूंज सुनाई देगी। ऐसा किसी ने भी नहीं सोचा था। हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ (Will Smith) ने मंच पर सरेआम कॉमेडियन क्रिस रॉक को जोरदार तमाचा मार दिया था। ये तस्वीर पूरी दुनिया में देखते ही देखते वायरल हो गई। दरअसल क्रिस रॉक ने कार्यक्रम के दौरान विल स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट स्मिथ (Jada Pinkett Smith) को मजाक बनाया था। ये सुनते ही विल स्मिथ ने अपना आपा खो दिया और मंच में ही जाकर क्रिस रॉक को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि बाद में मंच से भावुक होते हुए विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से माफी भी मांगी थी।
Here’s the moment Chris Rock made a “G.I. Jane 2” joke about Jada Pinkett Smith, prompting Will Smith to punch him and yell, “Leave my wife’s name out of your f–king mouth.” #Oscars pic.twitter.com/kHTZXI6kuL
— Variety (@Variety) March 28, 2022
एलन मस्क के हाथ में दिखा सिंक-
दुनिया के सबसे रईस आदमी एलन मस्क के हाथ सिंक उठाकर ले जाते हुए नजर आए थे। ये वीडियो उस वक्त है जब एक दिन पहले मस्क और ट्विटर के बीच डील होने वाली थी। जब मस्क अचानक ट्विटर के हेडक्वार्टर पहुंच गए थे। उनके हाथ में सिंक भी दिख रहा था जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि एलन मस्क जल्द ही ट्विटर को जल्द ही खरीद लेंगे और ये कयास सच भी साबित हुआ। टेस्ला के सीईओ ने ट्विटर खरीदने के बाद ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को कंपनी से बाहर का रास्ता भी दिखाया था।
Entering Twitter HQ – let that sink in! pic.twitter.com/D68z4K2wq7
— Elon Musk (@elonmusk) October 26, 2022
मेरा दिल ये पुकारे आजा..
सुर कोकिला लता मंगेशकर का फेमस गाना ”मेरा दिल ये पुकारे आजा” के साथ एक पाकिस्तानी लड़की भी सबके जेहन में आने लगी है। एक शादी समारोह में शूट किए गए इस गाने ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। पाकिस्तानी लड़की का वीडियो वायरल होने के बाद हर कोई इस गाने पर लड़की की कॉपी कर रील बना रहा है। बता दें कि वीडियो में दिख रही लड़की का नाम आयशा है। जिसके इंस्टाग्राम पर ढाई लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है।
Pakistani Girl Ayesha dancing to Lata Mangeshkar’s Mera Dil Ye Pukare Aa Jaa from the 1954 film ‘Naagin’ went viral. Her moves and expressions were on point which won the netizen’s hearts. pic.twitter.com/4QESs9XyDq
— The Pamphlet (@Pamphlet_in) December 27, 2022
‘कच्चा बादाम’ गाने ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
साल 2022 की शुरुआत में मूंगफली बेचने वाला एक शख्स रातों-रात स्टार बन गया। जब सोशल मीडिया पर उसके गाने पर रील वायरल होने लगे। मूंगफली बेचने के दौरान भुवन बड्याकर (Bhuvan Badyakar) नाम के एक शख्स ने मजेदार अंदाज में गाना गया। जो सोशल मीडिया पर तेजी से ट्रेंड करने लगा। भुवन को खूब सफलता मिली। लेकिन उसके गाने पर परफॉर्म करते हुए सोशल मीडिया पर सनसनी बन गए। इसमें सबसे बड़ा नाम अंजिल अरोड़ा का है। जिसे लोगों ने कच्चा बादाम गर्ल नाम से फेमस कर दिया।
इन दिनों भोजपुरी गाने पतली कमरिया बोले हाय-हाय ने धूम मचा रखी है। बीते कुछ दिनों में फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर पर इस गाने की रील पर बाढ़ सी आ गई है। इस गाने का लोगों पर ऐसा खुमार चढ़ा है कि कोई भी इस गाने पर खुद को थिरकने से रोक नहीं पा रहा है। दरअसल इस भोजपुरी गाने पर 4 छात्राओं ने डांस और अभिनय किया। जिसकी वजह से ये गाना सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हुआ। 10 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 13 बिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
नार्थ इंडिया में इन दिनों साउथ फिल्मों का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। खासकर साउथ के गानों ने धूम मचा रखी है। इसी बीच सोशल शादी का एक वीडियो सामने आया। जिसमें पिता अपनी बेटी की विदाई से पहले फ्लोर पर फिल्म पुष्पा के ओ अंटावा सॉन्ग पर जमकर डांस करता नजर आ रहा है।
जब टीचर को रूठ गई फिर छात्र ने मनाया
सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने काफी सुर्खिया बटोरी। जिसमें एक महिला टीचर रूठी हुई है और एक छोटा सा स्टूडेंट उसे मना रहा है। इस वीडियो को अबतक कई करोड़ लोग देख चुके है। ये वीडियो प्रयागराज के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल का है। वीडियो में दिखा रही टीचर का नाम विशाखा त्रिपाठी है।
A video of an innocent child and teacher is going viral on social media. The video was shared on the Twitter handle of Chhapra district. In the video, the child is celebrating his teacher in a very cute way.#School #Teacher #Student #Trending #Bihar #ViralVideo pic.twitter.com/1c0w3ptNrz
— ASD News (@MediaAsd) September 13, 2022