News Room Post

Yogi Adityanath Listed Achievements Of UP Government : योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 8 साल पूरे होने पर पेश किया लेखा-जोखा, गिनाई उपलब्धियां

Yogi Adityanath Listed Achievements Of UP Government : मुख्यमंत्री बोले, उत्तर प्रदेश 8 वर्ष पहले बीमारू राज्य माना जाता था, देश के विकास का बैरियर माना जाता था, जिस उत्तर प्रदेश को केवल श्रमशक्ति के रूप में जानते थे, आज वही उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है।

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के 8 साल पूरे होने पर आज उन्होंने प्रदेश की जनता को धन्यवाद देते हुए अपनी सरकार का लेखा जोखा पेश किया। इसके साथ ही उन्होंने सुशासन, विकास कार्यों की बात करते हुए प्रदेश की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। योगी बोले, उत्तर प्रदेश 8 वर्ष पहले बीमारू राज्य माना जाता था, देश के विकास का बैरियर माना जाता था, जिस उत्तर प्रदेश को केवल श्रमशक्ति के रूप में जानते थे, आज वही उत्तर प्रदेश देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है।

जो उत्तर प्रदेश 8 वर्ष पहले बीमारू राज्य माना जाता था, देश के विकास का बैरियर माना जाता था…

वही उत्तर प्रदेश 8 वर्ष बाद देश की अर्थव्यवस्था का ग्रोथ इंजन बनकर उभरा है… pic.twitter.com/MAZn80Au2s
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 24, 2025

सीएम ने कहा कि आज का उत्तर प्रदेश प्रत्येक सेक्टर में देश के विकास को गति देते हुए आगे बढ़ रहा है। 2017 के पहले कृषि क्षेत्र यूपी में पूरी तरह उपेक्षित था। हमने हमेशा इस बात को माना है कि विकास की अवधारणा के लिए हमें पहले उन सेक्टर को चिन्हित करना पड़ेगा जिनमें हमारे लिए सबसे आसान और महत्वपूर्ण संभावना है। उत्तर प्रदेश प्राचीन काल से ही दो सेक्टर में आगे बढ़कर काम करने वाला प्रदेश रहा है उनमें से एक कृषि सेक्टर है। पहले प्रदेश का किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहा था, कृषि सेक्टर में वीरानी छाई थी लेकिन आज किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए डबल इंजन सरकार ने जो व्यापक कदम उठाए उसका परिणाम आज हम सबके सामने है।

पिछली सरकारों के 22 वर्ष के कार्यकाल की तुलना की जाए तो,

उन्होंने 22 वर्ष में जितना गन्ना किसानों के लिए किया, उतना हमारी डबल इंजन की सरकार ने मात्र 8 वर्ष में किया है…. pic.twitter.com/mnp34q3guw
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) March 24, 2025

मुख्यमंत्री ने यूपी की पूर्व की सपा, बसपा सरकारों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अगर पिछली सरकारों के 22 वर्ष के कार्यकाल की तुलना की जाए तो, उन्होंने 22 वर्ष में गन्ना किसानों के लिए जितना किया, उतना हमारी डबल इंजन की सरकार ने मात्र 8 वर्ष में किया है। वर्ष 2017-2024 के बीच सरकार ने पांच गुना अधिक धान का मूल्य डीबीटी के माध्यम से अन्नदाता किसानों के खाते में भेजने का कार्य किया है। इतना ही नहीं प्रदेश में निराश्रित गोवंश की समस्या का समाधान करने में डबल इंजन की सरकार को सफलता प्राप्त हुई है।

Exit mobile version